फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे कर्मी की तबीयत खराब होने से मौत
-चरपोखरी थाने के देवढ़ी गांव स्थित फैक्ट्री के समीप रविवार रात की घटना भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री के एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

-चरपोखरी थाने के देवढ़ी गांव स्थित फैक्ट्री के समीप रविवार रात की घटना -घर से कुछ दूरी पर अचानक बिगड़ी तबीयत और चली गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री के एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और घर से कुछ दूर पहले मौत हो गई। मृत कर्मचारी आयर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी स्व. बुधु सिंह के 52 वर्षीय पुत्र कृष्णा बुधु सिंह थे। इचरी पंचायत के सरपंच पिंटू यादव ने बताया कि कर्मचारी कृष्णा बुधु सिंह फैक्ट्री के परमानेंट कर्मचारी थे। दोपहर दो बजे से रात के नौ बजे तक उनकी ड्यूटी थी। रोज की तरह वह रविवार को भी ड्यूटी करने फैक्ट्री गये थे। रविवार की रात नौ बजे के बाद वह फैक्ट्री से घर आ रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और घर से कुछ दूर पहले उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और थाने को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार भी कर्मचारी की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि मृत कर्मी के परिवार में पत्नी सिगारो देवी, पुत्र चंदन, राहुल, रोहित, पुत्री अंजल और उषा है। घटना के बाद घर में रोना-धोना मच गया है। ... राह चलते सड़क पर गिरे बुजुर्ग और चली गयी जान आरा। शहर में गोपाली चौक के समीप सोमवार की दोपहर राह चलते एक बुजुर्ग अचानक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। मृतक करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से अचानक तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनकी पहचान और मौत के कारणों की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सोमवार की दोपहर गोपाली चौक की तरफ से गुजर रहे थे। तभी वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस वाहन से उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।