Hindi NewsBihar NewsAra NewsChauri Police Arrests Warrantee Hridya Singh from Dullamchak Village

वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चौरी पुलिस ने दुल्लमचक गांव से वारंटी हृदया सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पूर्व के मामले में सेशन ट्रायल के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी किया था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 22 Feb 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने दुल्लमचक गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम दवर सिंह का पुत्र हृदया सिंह पर पूर्व के मामले में न्यायालय में सेशन ट्रायल चल रहा था, जिसमें यह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। ऐसे में न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था। इस पर चौरी पुलिस ने अमल करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने देते हुए बताया कि एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें