Hindi NewsBihar NewsAra NewsCelebration of Dr Ram Manohar Lohia s 115th Birth Anniversary in Piro

समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनी

फोटो 9 : पीरो के लोहिया चौक पर डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। पीरो में समाजवादी चिंतक

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 24 March 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनी

आरा। पीरो में समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी, डॉ राम मनोहर लोहिया की 115वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। जयंती समारोह में सामाजिक व राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व जिला प्रसाद कौशल्या देवी और डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान सरकार लोहिया के आदर्शों पर चल रही है। डॉ राम मनोहर लोहिया रथ यात्रा कार्यक्रम अभियान जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड मुख्यालय पर होगा। जिलाध्यक्ष भोला शंकर पाल, धर्मेंद्र शाह, अशोक ठाकुर, मुकेश शर्मा उमेश कुमार, चंद्रमा चंद्रवंशी, विनोद शर्मा, उमेश कुशवाहा, अजीत कुमार, रवींद्र कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, कुंदन कुमार, रवि चंद्रवंशी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें