रालोमो ने प्रधानमंत्री के प्रति निकाली आभार यात्रा
फोटो 2 : आरा में शनिवार को आभार यात्रा निकालते रालोमो नेता व कार्यकर्ता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा भोजपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर जातिगत जनगणना कराने के लिए

आरा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा भोजपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर जातिगत जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने हेतु शनिवार को आभार यात्रा निकाली गई। यात्रा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा के नेतृत्व में आरा के जज कोठी मोड़ से समाहरणालय तक निकाली गयी । प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा ने कहा कि देश में जाति जनगणना कराने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की ओर से वाल्मीकि नगर में प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रधानमंत्री के इस फैसले से सबका साथ-सबका विकास का जो वादा है, वह सही मायने में पूरा होगा। प्रदेश महासचिव संजय मेहता, राजेश कुशवाहा, संजय मेहता, नीतीश कुशवाहा, सुबोध केसरी, नागेंद्र यादव, सुनील पाठक, प्रवीण सिंह, ललन कुशवाहा, शत्रुघ्न कुशवाहा, अमरेन्द्र पाठक, प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुशवाहा, तेजनरायण, छोटन, सत्येन्द्र कुशवाहा, मुन्ना ठाकुर, सूरज, बीएन पाठक, मुलायम, विनीत, प्रिंस, सुमित,प वन, कमल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।