Hindi NewsBihar NewsAra NewsBurglary in Shahpur Thieves Steal Cash and Jewelry Worth Lakhs

घर में चोरी, अज्ञात पर केस

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो में चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की। पीड़ित महेंद्र राम ने पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरों ने एक लाख रुपये नगद और 12 से 15 लाख रुपये...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 20 Feb 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
घर में चोरी, अज्ञात पर केस

शाहपुर। शाहपुर नगर पंचायत की वार्ड संख्या दो में चोरों ने एक घर में घुस कर चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित महेंद्र राम ने शाहपुर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। महेंद्र राम अपनी पत्नी के साथ काम के लिए निकले थे, तभी चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी कर ली। महेंद्र राम ने दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि वे अपनी पत्नी के साथ काम के लिए गये थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर में घुसकर एक लाख रुपये नगद और 12 से 15 लाख रुपये के बीच गहने चुरा लिये और चंपत हो गये। शराब के नशे में युवक गया जेल शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के अनुसार गिरफ्तार युवक महुआर का संतोष कुमार (18 वर्ष) है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें