सहार बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष का निधन
भाजपा के सहार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवजी राय का निधन मंगलवार को हुआ। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शिवजी राय जी ने पार्टी के लिए बहुत काम किया और वे सहार में भाजपा के जनक थे। उनके...

सहार, संवाद सूत्र। भाजपा के सहार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवजी राय का निधन मंगलवार को हो गया। उनकी मौत से सहार भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जनसंघ के समय से भाजपा के लिए कार्य कर रहे शिवजी राय जी भाजपा के लिए स्तंभ के रूप थे, जिन्होंने पैदल गांव-गांव चलकर पार्टी को मजबूती प्रदान की थी। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और अपने घर दुल्लमचक में उन्होंने अंतिम सांस ली। शिवजी राय के अंतिम दर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा एवं फूल-माला देकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता चंदन कुमार चांद ने कहा कि शिवजी राय कार्यकर्ताओं के कुशल मार्गदर्शक एवं मृदुभाषी थे। वे सहार में भाजपा के जनक थे। उनका हम सब के बीच से चले जाना अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पंकज सिंह, चितरंजन सिंह,लीलू राय, प्रकाश कुमार, उमाकांत राय, रंजीत राय, रामविनय राय आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।