Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihar Seasonal Workers Protest for Unpaid Wages and Demands

बकाया मजदूरी की मांग पर मौसमी कर्मचारी यूनियन का धरना

फोटो 3 : नहर तहसील सिंचाई विभाग के अभियंता प्रमुख कार्यालय के सामने धरना देते मौसमी कर्मचारी।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 28 Feb 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
 बकाया मजदूरी की मांग पर मौसमी कर्मचारी यूनियन का धरना

आरा। निज प्रतिनिधि बिहार राज्य मौसमी कर्मचारी संघ गोप गुट के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम नहर तहसील सिंचाई विभाग के अभियंता प्रमुख कार्यालय के समक्ष किया गया। अध्यक्षता मो. इम्तियाज भारती ने की। धरना-प्रदर्शन को कर्मचारी महासंघ गोपगुट भोजपुर के जिला सचिव उमेश सुमन और भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी सहित अन्य ने संबोधित किया। भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौसमी सिंचाई कर्मियों ने अपने बकाया मजदूरी भुगतान सहित चार सूत्री मांगों के सवाल पर धरना दिया है। इनकी मांगें जायज हैं। भाकपा माले नेता ने दो मार्च को पटना में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उमेश सुमन ने कहा कि मौसमी कर्मचारियों की मांग सही है। सत्यनारायण, संजय ,सुभाष, रंजन, पप्पू,राजन योगेन्द्र, सुरेश मणिजीत, आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें