Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihar s Renu Devi to Attend Constitution Day Event by BJP

संगोष्ठी में शामिल होंगी पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी

आरा में भाजपा द्वारा आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में मंत्री रेणु देवी मुख्य अतिथि होंगी। यह कार्यक्रम संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर होगा। बैठक में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 22 Jan 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
 संगोष्ठी में शामिल होंगी पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी

आरा। भाजपा की ओर से आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री सह पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से कार्यक्रम होगा। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि संगोष्ठी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता बिहार सरकार के पशुपालन, मत्स्य संसाधन मंत्री सह पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी शामिल होंगी। उक्त अवसर पर सभी विधायक, प्रदेश के नेता और जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं 27 जनवरी को आरा रमना मैदान के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होने वाला है। इसकी तैयारी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को ही भाजपा जिला कार्यालय में गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकताओं की बैठक की गयी। बैठक में पांचों पार्टी के प्रदेश नेता, जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी और वरीष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें