संवेदक संघ का चुनाव, 25 को करेंगे घेराव
आरा के रमना मैदान में भोजपुर संवेदक संघ की बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। मनोज कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, विजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष और सुरेंद्र यादव सचिव चुने गए। संघ ने 25 फरवरी को ग्रामीण...
Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 23 Feb 2025 07:26 PM

आरा। शहर के रमना मैदान के प्रांगण में भोजपुर संवेदक संघ की बैठक कर चुनाव किया गया। अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीतू सिंह और मुख्य सलाहकार संजय कुमार राय को सर्वसम्मति से चुना गया। अपनी मांगों को लेकर संवेदक संघ ने आगामी 25 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल आरा के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। उसी दिन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।