बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से दिखाई प्रतिभा
आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगही कला में जल व पौधा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि जल और पौधा संरक्षण पर्यावरण के लिए आवश्यक...

आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगही कला में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय जल व पौधा संरक्षण था। मौके पर प्रधानाध्यापक नीलमणि पाठक ने कहा कि जल और पौधा संरक्षण का मतलब है, पानी का सावधानी से इस्तेमाल करना और पौधों को लगाना है। यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पौधे और जल संरक्षण के बीच एक गहरा संबंध है, जिसे समझना हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध हवा और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि जल को बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षिका अफसान जरीन व प्रतिमा ने बतया कि जो प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर करवायी जा रही है। इससे बच्चों में एक उत्साह देखने को मिल रहा है। ह्युमाना पीपल टू पीपल इण्डिया के डायट समन्वयक हर्षवर्धन ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिताएं बच्चों के मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता का आयोजन हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के स्कूल कॉम्प्लेक्स कोऑर्डिनेटर सौरभ झा की ओर से किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय अनुभव कार्यक्रम-2 के प्रशिक्षु रेनु कुमारी, ज्योति चौधरी, अंशुमान कुमार, अंकित राज, शिवानी कुमारी, राहुल कुमार चौबे, रोहित कुमार व विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।