सुहासत सहदेव प्लस टू विद्यालय का स्थापना दिवस मना
संदेश भोजपुर स्थित सुहासत सहदेव प्लस टू उच्च विद्यालय का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन विजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पौधरोपण किया गया और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम...

संदेश। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुहासत सहदेव प्लस टू उच्च विद्यालय संदेश भोजपुर का 68वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्घाटन लेखाकार पदाधिकारी रांची (झारखंड) विजय कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों ने किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। बताते चलें कि विद्यालय स्थापना तीर्थकॉल संदेश भोजपुर के चंद्र कुमार सिंह और चंद्रमा सिंह ने 1958 में की थी। उन दिनों संदेश क्षेत्र में उच्च विद्यालय की कमी थी। इसकी पूर्ति इन लोगों ने साढ़े छह एकड़ जमीन देकर की। यह कार्य दानदाता परिवार के पूर्व बीडीओ झारखंड संतोष सिंह और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ। अरुण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय संदेश प्रखंड के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है। बच्चों ने स्वागत गीत ,जागरण गीत, विवाह गीत, नृत्य एवं होली प्रस्तुत किया। इसमें खुशी , छोटी ,अर्चना , प्रियंका , सिमरन, खुशबू , सुरभि , गुड़िया , ऋतुराज , अर्चना, हैप्पी , आरती ,प्रिया , सोनी, शांति और शिवम ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को दानदाता और संदेश पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार की ओर से पुरस्कार दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन सूर्य नारायण सिंह ने किया औरसंचालन ब्रजेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।