Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Yamaha Sales July 2024 RayZR, FZ, Fascino, MT15, R15, Aerox, R3, MT03

यामाहा की मोटरसाइकिल पर भारी पड़ा ये स्कूटर, 26% मार्केट पर किया कब्जा; 10 में से 4 लोग यही खरीद रहे

  • यमाहा ने जुलाई 2024 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 7 मॉडल बेच रही है। इसमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल हैं। पिछले महीने कंपनी ने कुल 55,838 यूनिट बेचीं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 Aug 2024 03:14 AM
share Share

यमाहा ने जुलाई 2024 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 7 मॉडल बेच रही है। इसमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल हैं। पिछले महीने कंपनी ने कुल 55,838 यूनिट बेचीं। हालांकि, जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 61,884 यूनिट का था। यानी 6,046 यूनिट कम बिकीं और उसे 9.77% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। कंपनी के ज्यादातर मॉडल को ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, मंथली बेसिस पर भी कंपनी को सेल्स गिर गई। बता दें कि जून में कंपनी ने 58,471 गाड़ियां बेची थीं।

यामाहा टू-व्हीलर डोमेस्टिक सेल्स जुलाई 2024
नंमॉडलजुलाई 2024जुलाई 2023अंतरYoY ग्रोथ %शेयर %
1RayZR14,69015,828-1,138-7.1926.31
2FZ10,96416,651-5,687-34.1519.64
3Fascino10,05211,710-1,658-14.1618
4MT159,8665,8054,06169.9617.67
5R158,71210,705-1,993-18.6215.6
6Aerox1,5481,18536330.632.77
7R3 / MT03606-0.01
 टोटल55,83861,884-6,046-9.77100

बात करें यामाहा की पिछले महीने की सेल्स की तो RayZR की जुलाई 2024 में 14,690 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2023 में इसकी 15,828 यूनिट बिकी थीं। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 1,138 यूनिट कम बिकीं और इसे 7.19% की डिग्रोथ मिली। FZ की जुलाई 2024 में 10,964 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2023 में इसकी 16,651 यूनिट बिकी थीं। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 5,687 यूनिट कम बिकीं और इसे 34.15% की डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े:मारुति अर्टिगा हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों की 1 लाख से ज्यादा की हो रही सेविंग

Fascino की जुलाई 2024 में 10,052 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2023 में इसकी 11,710 यूनिट बिकी थीं। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 1,658 यूनिट कम बिकीं और इसे 14.16% की डिग्रोथ मिली। MT15 की जुलाई 2024 में 9,866 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2023 में इसकी 5,805 यूनिट बिकी थीं। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 4,061 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 69.96% की ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े:बेसाल्ट के सभी वैरिएंट की कीमतें आईं सामने, बस इतने में मिल जाएगा टॉप मॉडल

R15 की जुलाई 2024 में 8,712 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2023 में इसकी 10,705 यूनिट बिकी थीं। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 1,993 यूनिट कम बिकीं और इसे 18.62% की डिग्रोथ मिली। Aerox की जुलाई 2024 में 1,548 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2023 में इसकी 1,185 यूनिट बिकी थीं। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 363 यूनिट कम बिकीं और इसे 30.63% की डिग्रोथ मिली। R3 / MT03 की जुलाई 2024 में 6 यूनिट बिकीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें