TVS के इस गजब स्कूटर पर टूट पड़े लोग, अपाचे समेत कंपनी के सारे मॉडल छूटे पीछे; महीने में धकाधक 1 लाख से ज्यादा यूनिट सेल
TVS मोटर ने जनवरी 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 2,93,802 टू-व्हीलर्स की बिक्री दर्ज की। नंबर-1 पर रहा TVS जुपिटर रहा। TVS जुपिटर ने 1,07,847 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की कुल बिक्री का 36.71% हिस्सा अपने नाम किया।

TVS मोटर ने जनवरी 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 2,93,802 टू-व्हीलर्स की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा जनवरी 2024 की तुलना में 9.53% ज्यादा और दिसंबर 2024 की तुलना में 36.62% ज्यादा है। इसका मतलब है कि कंपनी ने 25,569 ज्यादा वाहन सालाना (YoY) और 78,755 ज्यादा बाइक्स मासिक आधार पर (MoM) बेची हैं। आइए अब जरा विस्तार से जानते हैं कि TVS के कौन-कौन से मॉडल्स को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS iQube
₹ 1.07 - 1.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS NTORQ 125
₹ 86,841 - 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Raider
₹ 85,010 - 1.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Jupiter 110
₹ 74,691 - 87,791

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Jupiter 125
₹ 79,299 - 90,480

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नंबर-1 पर रहा TVS जुपिटर
TVS जुपिटर ने 1,07,847 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की कुल बिक्री का 36.71% हिस्सा अपने नाम किया। जनवरी 2024 में बेची गई 74,225 यूनिट्स के मुकाबले इसकी YoY ग्रोथ 45.30% रही और मासिक आधार पर 21.63% बढ़त मिली, क्योंकि दिसंबर 2024 में इसकी बिक्री 88,668 यूनिट्स तक ही सीमित थी। जुपिटर ने सालाना आधार पर 33,622 यूनिट्स ज्यादा और मासिक आधार पर 19,719 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री हासिल की।
XL सीरीज – भरोसेमंद और दमदार
TVS XL ने 41,872 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह सालाना आधार पर 0.39% YoY गिरावट और 26.53% की MoM ग्रोथ थी। कंपनी की कुल बिक्री में XL का योगदान 14.25% रहा।
बाइक प्रेमियों की पहली पसंद अपाचे
तीसरा स्थान हासिल करने वाली TVS अपाचे ने 34,511 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी YoY ग्रोथ 10.53% रही और मासिक आधार (MoM ग्रोथ) पर इसकी बिक्री में 65.24% की उछाल दर्ज की गई। ये बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाली TVS मोटरसाइकिल में से एक थी।
Raider, iQube और Ntorq की परफॉर्मेंस कैसी रही?
इन तीनों टू-व्हीलर की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Raider 125 की बिक्री में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। सालाना आधार पर इसकी YoY बिक्री में 36.81% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर 56.88% की MoM ग्रोथ भी देखी गई।
125cc सेगमेंट में अब भी टॉप पसंद
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में iQube की जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। iQube की 24,991 यूनिट्स बिकीं, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसकी YoY ग्रोथ 59.67% थी और MoM ग्रोथ 24.94% दर्ज की गई। EV सेगमेंट में iQube तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है।
Ntorq 125 – युवाओं की पसंद
Ntorq 125 की बिक्री में सालाना आधार पर (YoY) 12.61% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 58.83% की MoM ग्रोथ भी देखने को मिली। ये स्पोर्टी और स्टाइलिश स्कूटर के रूप में अब भी लोकप्रिय है।
अन्य TVS बाइक्स और स्कूटर्स का प्रदर्शन
रेडॉन (Radeon) ने 10,501 यूनिट्स की बिक्री हासिल करते हुए 11.87% की YoY गिरावट हासिल की, लेकिन मासिक आधार पर 62.03% बढ़त दर्ज की। इसके अलावा Zest ने 9,100 यूनिट्स, स्पोर्ट ने 7,016 यूनिट्स की बिक्री हासिल की। रॉनिन (Ronin) की 3,633 यूनिट्स सेल हुई। वहीं, स्टार सिटी की बात करें तो इसकी 2,752 यूनिट्स बिकीं। Apache 310 की बिक्री 402 यूनिट्स पर ही थम गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।