मारुति अर्टिगा को टक्कर देने वाली ये 7-सीटर कार हुई महंगी, अब ₹10.54 लाख देने पड़ेंगे; 26 किमी. से ज्यादा का माइलेज
मारुति अर्टिगा को टक्कर देने वाली 7-सीटर कार टोयोटा रुमियन महंगी हो गई है। अब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 10.54 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका माइलेज 26 किमी. से ज्यादा का है।

अगर आप टोयोटा रुमियन 2025 (Toyota Rumion 2025) खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि अप्रैल 2025 की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने इसकी कीमतों में बदलाव कर दिया है। कुछ वैरिएंट्स पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन जिन वैरिएंट्स की कीमत बढ़ी है, उनमें 10,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिला है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Rumion
₹ 10.44 - 13.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.84 - 13.13 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.71 - 14.87 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.99 - 15.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कितना बढ़ा दाम?
टोयोटा (Toyota) ने 2025 की शुरुआत में ही कुछ रुमियन (Rumion) वैरिएंट्स की कीमतों को संशोधित किया है। कीमत में अधिकतम बढ़ोतरी 10,000 रुपये की हुई है। प्रतिशत के हिसाब से ये 0.96% तक की वृद्धि है। आइए वैरिएंट-वाइज प्राइस हाइक डिटेल्स जानते हैं।
टोयोटा रुमियन एक्स-शोरूम प्राइस (अप्रैल 2025) पुरानी और नई कीमत तुलना | ||||
1.5L पेट्रोल-मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
S | Rs. 10,44,000 | Rs. 10,000 | Rs. 10,54,000 | 0.96% |
G | Rs. 11,60,000 | Rs. 10,000 | Rs. 11,70,000 | 0.86% |
V | Rs. 12,33,000 | Rs. 10,000 | Rs. 12,43,000 | 0.81% |
1.5L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
S | Rs. 11,94,000 | Rs. 10,000 | Rs. 12,04,000 | 0.84% |
G | Rs. 13,00,000 | Rs. 10,000 | Rs. 13,10,000 | 0.77% |
V | Rs. 13,73,000 | Rs. 10,000 | Rs. 13,83,000 | 0.73% |
1.5L CNG-मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
S | Rs. 11,39,000 | Rs. 10,000 | Rs. 11,49,000 | 0.88% |
क्यों हुई कीमत में बढ़ोतरी?
प्राइस हाइक पर टोयोटा (Toyota) ने कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री के ट्रेंड्स को देखते हुए इसकी संभावित वजहों में इनपुट कॉस्ट में वृद्धि, नए सेफ्टी/फीचर अपडेट्स और मार्केट स्ट्रेटेजी हो सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।