लॉन्च से पहले एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट, जानिए कितनी बदल जाएगी कार
टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी धांसू हैचबैक अल्ट्रोज के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने जा रही। लॉन्च से पहले एक बार फिर टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया है।

टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी धांसू हैचबैक अल्ट्रोज के फेसलिफ्टेड वर्जन को लॉन्च करने जा रही। बता दें कि कंपनी नई अल्ट्रोज के साथ टेस्टिंग के अंतिम दौर में है। लॉन्च से पहले एक बार फिर टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट (Tata Altroz Facelift) को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया है। बता दें कि इसे भारत में 22 मई, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। आइए स्पाई शॉट्स पर करीब से नजर डालते हैं।
कुछ ऐसी है डिजाइन
लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ देखा जा सकता है। वहीं, कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स भी देखने को मिलता है। इसके अलावा, पहली बार टाटा मोटर्स अल्ट्रोज के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दे रही है। जबकि नई अल्ट्रोज में अब फ्लश डोर हैंडल भी मिलते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19.52 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू होगी कार की केबिन
दूसरी ओर कार टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के केबिन में एक नया डैशबोर्ड मिलता है। वहीं, कार में 10.2 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन को आगे बढ़ाया गया है। एसी वेंट और एम्बिएंट लाइटिंग नई हैं। क्लाइमेट कंट्रोल पैनल नया है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वेरिएंट के लिए गियर सिलेक्टर भी नया है।
दमदार होगा पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में 1.2L 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो। इसके अलावा, कार में 1.5L का टर्बो डीजल भी दिया जाएगा जो अल्ट्रोज को भारत की एकमात्र डीजल हैचबैक बनाता है। अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के साथ वही 5-स्पीड MT, 6-स्पीड MT या 6DCA गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जाने की संभावना है।
(फोटो क्रेडिट- Rushlane)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।