मारुति, महिंद्रा से होंडा की इन 10 कारों पर मिल रही ₹4 लाख तक की छूट, ऑफर फरवरी तक वैलिड
दिग्गज कार निर्माता कंपनियां फरवरी, 2025 के दौरान अपने कई धांसू मॉडल पर बंपर छूट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट अधिकतम 4 लाख रुपये तक जाती है।

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि फरवरी, 2025 के दौरान कई दिग्गज कार निर्माता कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। बता दें कि यह डिस्काउंट अधिकतम 4 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि डिस्काउंट में मिल रहे इन मॉडल में इलेक्ट्रिक कार भी है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Honda Amaze
होंडा की पॉपुलर सेडान अमेज पर फरवरी महीने में अधिकतम 1.07 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट अमेज के सेकंड जेनरेशन मॉडल पर मिल रहा है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने होंडा अमेज के थर्ड जनरेशन को लॉन्च किया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Mahindra Scorpio
देश की टॉप सेलिंग मिड-साइज एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो पर फरवरी महीने में लाखों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि MY2024 स्कॉर्पियो क्लासिक बेस S ट्रिम पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये जबकि MY 2024 स्कॉर्पियो N पर अधिकतम 90,000 रुपये की छूट मिल रही है।
Mahindra Thar
धांसू ऑफ-रोडिंग एसयूवी में से एक महिंद्रा थार पर फरवरी महीने में 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि MY2024 3-डोर थार पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये की छूट मिल रही है।
Mahindra Bolero
डिस्काउंट के साथ फरवरी महीने में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए महिंद्रा बोलेरो एक शानदार ऑप्शन है। महिंद्रा बोलेरो पर इस दौरान अधिकतम 1.40 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह छूट MY 2024 बोलेरो पर उपलब्ध है।
Maruti Grand Vitara
मारुति की टॉप सेलिंग एसयूवी में से एक ग्रैंड विटारा पर भी फरवरी महीने के दौरान शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि ग्रैंड विटारा MY 2024 स्ट्रांग हाइब्रिड वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.65 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि MY 2025 पर 1.1 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Volkswagen Virtus
फॉक्सवैगन की पॉपुलर सेडान वर्टेस पर भी फरवरी महीने में लाखों रुपये की छूट मिल रही है। बता दें कि MY 2024 फॉक्सवैगन वर्टस पर अधिकतम 1.70 लाख रुपये जबकि MY 2025 पर 80,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Maruti Jimny
मारुति सुजुकी की पॉपुलर ऑफ-रोडिंग एसयूवी जिम्नी पर फरवरी महीने के दौरान करीब 2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। बता दें कि MY 2024 जिम्नी अल्फा ट्रिम पर अधिकतम 1.90 लाख रुपये जबकि MY 2025 वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है।
Volkswagen Taigun
हुंडई क्रेटा और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी को टक्कर देने वाली फॉक्सवैगन टाइगुन के MY 2024 पर फरवरी महीने के दौरान अधिकतम 2.2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि MY 2025 पर ग्राहक अधिकतम 80,000 रुपये तक की छूट का फायदा ले सकते हैं।
Maruti Suzuki Invicto
मारुति की फ्लैगशिप इनविक्टो पर भी ग्राहक लाखों रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि MY 2024 मारुति इनविक्टो अल्फा वैरिएंट पर फरवरी महीने के दौरान अधिकतम 3,15 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि MY 2025 पर ग्राहकों को अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।
Mahindra XUV 400
महिंद्रा की धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 पर ग्राहकों को फरवरी महीने के दौरान अधिकतम 4 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। बता दें कि यह डिस्काउंट महिंद्रा XUV 400 MY 2024 EL प्रो वेरिएंट पर उपलब्ध है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।