Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Punch Best Selling Sub 4 Meter SUV in January 2025

अपने सिंहासन से नहीं हट रही 5-स्टार रेटिंग वाली ये SUV, जनवरी में फिर बनी नंबर-1; कीमत ₹5.99 लाख

  • जनवरी 2025 में एक बार फिर सब फोर-मीटर SUV सेगमेंट को टॉप करने का काम टाटा पंच ने किया। पिछले महीने महीने पंच की 16,231 यूनिट बिकीं। ये सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में 5वें नंबर पर रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 09:36 AM
share Share
Follow Us on
अपने सिंहासन से नहीं हट रही 5-स्टार रेटिंग वाली ये SUV, जनवरी में फिर बनी नंबर-1; कीमत ₹5.99 लाख

जनवरी 2025 में एक बार फिर सब फोर-मीटर SUV सेगमेंट को टॉप करने का काम टाटा पंच ने किया। पिछले महीने महीने पंच की 16,231 यूनिट बिकीं। ये सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में 5वें नंबर पर रही। बता दें कि पंच 2024 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी थीं। ये पहली ऐसी कार भी थी जिसने मारुति के दबदबे को खत्म किया था। पंच ने पिछले महीने ग्रैंड विटारा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन, मारुति फ्रोंक्स जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर, निसान मैग्नाइट, मारुति फ्रोंक्स जैसे मॉडल से होता है। बता दें कि पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है।

टॉप-10 कार सेल्स जनवरी 2025
मॉडलसेल्स यूनिट
मारुति सुजुकी वैगनआर24,078
मारुति सुजुकी बलेनो19,965
हुंडई क्रेटा18,522
मारुति सुजुकी स्विफ्ट17,081
टाटा पंच16,231
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा15,784
महिंद्रा स्कॉर्पियो15,442
टाटा नेक्सन15,397
मारुति सुजुकी डिजायर15,383
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स15,192

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 13.5 - 15.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 22.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; इसके सामने क्रेटा, पंच, नेक्सन भी फेल

टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:3.5 साल की वेटिंग वाली मारुति की इस SUV पर आया ₹1.90 लाख का डिस्काउंट

टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें