Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Curvv Sales Decline To Lowest Since Launch, announced hug discounts

धड़ाम हुई टाटा कर्व की बिक्री, कंपनी ने अब दिया बंपर डिस्काउंट ऑफर; अभी बहुत सस्ते में मिल रही ईवी

पिछले महीने टाटा कर्व की बिक्री में गिरावट देखी गई। अब कंपनी बिक्री बढ़ाने को अपने इस मॉडल पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिसके चलते अभी ये EV बहुत सस्ते में मिल रही रही है। आइए इसकी डिटेल्स चेक करते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Feb 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
धड़ाम हुई टाटा कर्व की बिक्री, कंपनी ने अब दिया बंपर डिस्काउंट ऑफर; अभी बहुत सस्ते में मिल रही ईवी

भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV टाटा कर्व (Tata Curvv) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में सिर्फ 3,087 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो लॉन्च के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने ICE (पेट्रोल-डीजल) और EV वैरिएंट्स पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति अर्टिगा को ₹84000 का डाउन पेमेंट देकर खरीदा, तो कितनी बनेगी मंथली EMI?

फरवरी 2025 में टाटा कर्व (पेट्रोल-डीजल) पर ऑफर

अगर आप टाटा कर्व (Tata Curvv) खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। जी हां, क्योंकि MY2025 मॉडल पर 20,000 तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। इस मॉडल पर 13,793 का एक्सचेंज बोनस भी मिलता है। हालांकि, ग्राहक इनमें से केवल एक ही बेनिफिट चुन सकते हैं। वहीं, MY2024 मॉडल पर डिस्काउंट और भी ज्यादा है। इस मॉडल पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कुल मिलाकर आप अभी इस पर 50,000 तक की कुल बचत कर सकते हैं।

टाटा कर्व के तीन इंजन ऑप्शन

इसके अलावा डीलरशिप स्तर पर स्टॉक के हिसाब से और भी ऑफर्स मिल सकते हैं। टाटा कर्व (Tata Curvv) तीन इंजन ऑप्शन में आती है। इनमें 1.2L Revotron पेट्रोल (120 PS/170 Nm), 1.2L Hyperion पेट्रोल (125 PS/ 225 Nm) और 1.5L डीजल (118 PS/260 Nm) इंजन शामिल है। सभी इंजन ऑप्शन्स 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।

टाटा कर्व ईवी पर डिस्काउंट ऑफर

MY2025 मॉडल पर कंपनी 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। वहीं, 19,048 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

टाटा कर्व ईवी में बैटरी पैक ऑप्शन

टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 45kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 430 किमी. है। वहीं, दूसरा बैटरी पैक 55kWh का है, जो 502 किमी. की रेंज ऑफर करता है। रियल-वर्ल्ड में इनकी रेंज 330-425 किमी. के बीच हो सकती है।

ये भी पढ़ें:मारुति अर्टिगा को ₹84000 का डाउन पेमेंट देकर खरीदा, तो कितनी बनेगी मंथली EMI?

बढ़ती प्रतिस्पर्धा से टाटा के लिए मुश्किलें

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लगातार मारुति ई-विटारा (Maruti eVitara), टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (Toyota Urban Cruiser EV) और महिंद्रा BE 6 (Mahindra BE 6) जैसी नई ईवी आ रही है। खासकर महिंद्रा BE 6 (Mahindra BE 6) ने पहले ही दिन 13,279 बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसे में टाटा (Tata) को अपनी कर्व (Curvv) को और अपग्रेड करने और सही कीमत पर पेश करने की जरूरत होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें