Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Curvv 2024 All Exterior Colour Options

1, 2 या 3 नहीं... बल्कि 6 कलर्स में आएगी टाटा की ये SUV, यहां पसंद करें अपना फेवरेट; 7 अगस्त को होगी लॉन्च

  • टाटा मोटर्स अपनी पहली कूपे SUV कर्व 7 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। इसकी लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में हर दिन इस कूपे SUV से जुड़ी नई डिटेल सामने आ रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 25 July 2024 03:48 AM
share Share

टाटा मोटर्स अपनी पहली कूपे SUV कर्व 7 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। इसकी लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में हर दिन इस कूपे SUV से जुड़ी नई डिटेल सामने आ रही है। इसके इंजन और फीचर्स जुड़ी डिटेल सामने आ चुकी है। वहीं, अब इसके एक्सटीरियर कलर्स से भी पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्व SUV को कुल 6 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। ये सभी सिंगल टोन कलर होंगे। हालांकि, इसे डुअल टोन कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तब इसके कलर्स से जुड़ी डिटेल जान लीजिए।

टाटा कर्व कूपे SUV में 6 कलर ऑप्शन मिलेंगे।

टाटा कर्व कूपे SUV को जिन 6 कलर्स में लॉन्च किया जाएगा उसमें नया गोल्ड (Gold (New), डेटोना ग्रे (Daytona Grey), प्योर ग्रे (Pure Grey), फ्लेम रेड (Flame Red), ओपेरा ब्लू (Opera Blue) और प्रिस्टाइन व्हाइट (Pristine White) शामिल है। ये सभी सिंगल टोन कलर्स हैं। इसमें गोल्ड नया कलर ऑप्शन है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन्ही कलर्स ऑप्शन में इनमें से डुअल-टोन ट्रीटमेंट दे सकती है। डु्अल-टोन एक्सटीरियर के लिए कंपनी इन कलर्स में ब्लैक रूफ का इस्तेमाल करेगी।

ICE और EV दोनों मॉडल में होगी लॉन्च
टाटा मोटर्स ने 19 जुलाई को इसे भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी ने कर्व के ICE और EV दोनों मॉडल पेश किए हैं। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इवेंट में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, शैलेश चंद्रा ने कहा था कि टाटा मोटर्स ने भारतीय SUV सेक्टर में अग्रणी भूमिका निभाई है। हमने नए डिजाइनों के माध्यम से बार-बार इस सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ओरिजनल सिएरा, सफारी, नेक्सन, पंच और हैरियर जैसे मॉडल इसे दिखाते भी हैं। हमने अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए कर्व के तौर पर देश की पहली कूपे-स्टाइल SUV को पेश किया है।

ये भी पढ़े:महिंद्रा का बड़ा सरप्राइज... जिस कार को वेबसाइट से हटाया, वो नई कीमत के साथ लौटी

टाटा कर्व का डिजाइन, इंटीरियर और पावरट्रेन

कर्व कूपे-स्टाइल SUV में का एयरोडायनामिक काफी अलग है। इसकी मदद से इसे स्पीड देने में मदद मिलेगी। कर्व का स्लोपी इसे हवा के विपरीत दिशा में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा। इसमें बड़े व्हील, बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो इसे रोड़ पर बेहतरीन बनाता है। कंपनी इसे दो नए कलर शेड में पेश कर रही है। इसके इलेक्ट्रिक मॉडल में वर्चुअल सनराइज और पेट्रोल वर्जन में गोल्ड एसेंस थीम मिलेगी।

कंपनी ने कर्व को इंडियन फैमिली के हिसाब से तैयार किया गया है। इससे लंबी ड्राइव भी बेहद आसान हो जाएगी। कर्व अपने SUV कूपे डिजाइन के साथ एक एडवांस्ड और मॉर्डन इंटीरियर दिया है। कंपनी ने कार की प्रीमियम अपील पर जोर दिया गया है। केबिन में फर्स्ट-इन-क्लास टेक्नोलॉजी और फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ बड़ा बूट स्पेस दिया है।

ये भी पढ़े:स्टॉक क्लियरेंस SALE! इस SUV को खरीदने पर मिल रहा ₹2.50 लाख का कैश डिस्काउंट

कर्व को पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल में पेश किया गया है। इसके मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी कोई आंकड़े सामने नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल मिलेगा, जो 125 PS की पावर और 225 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं, 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क देगा।

दूसरी तरफ, कंपनी का दावा है कि इसका इलेक्ट्रिक वर्जन बेस्ट इन-क्लॉस ड्राइविंग रेंज के साथ आएगा। इसमें नेक्सन EV से बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। माना जा रहा है कि ये सिंगल चार्ज में 500Km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। बता दें कि टाटा नेक्सन सिंगल चार्ज में 452Km तक की रेंज देती है। ऐसे में कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे सकती है।

फोटो (GIF) क्रेडिट: v3cars

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें