XUV700 Safari Harrier and MG Hector beating cheap Scorpio N SUV XUV700, हैरियर, सफारी और एमजी हेक्टर पर भारी पड़ रही ये सस्ती SUV, ग्राहक दिल खोलकर इस पर लुटा रहे पैसा!, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़XUV700 Safari Harrier and MG Hector beating cheap Scorpio N SUV

XUV700, हैरियर, सफारी और एमजी हेक्टर पर भारी पड़ रही ये सस्ती SUV, ग्राहक दिल खोलकर इस पर लुटा रहे पैसा!

इस समय भारतीय बाजार में SUVs की डिमांड काफी ज्यादा है। इस समय XUV700, हैरियर, सफारी और एमजी हेक्टर की काफी डिमांड है, लेकिन इन गाड़ियों पर महिंद्रा की एक सस्ती एक्सयूवी भारी पड़ रही है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 12 Nov 2022 03:14 PM
share Share
Follow Us on
XUV700, हैरियर, सफारी और एमजी हेक्टर पर भारी पड़ रही ये सस्ती SUV, ग्राहक दिल खोलकर इस पर लुटा रहे पैसा!

स्कॉर्पियो-N ने भारतीय बाजार में एक अलग हलचल पैदा कर दी है। कुछ दिनों में इस एसयूवी को ग्राहकों से काफी ज्यादा प्यार मिला है। Mahindra की बिक्री में Scorpio सबसे टॉप पर रही है। जिस सेगमेंट में MG Hector का दबदबा हुआ करता था, अब स्कॉर्पियो पूरे सेगमेंट की बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर है। इसकी सबसे बड़ी वहज है कि यह सफारी, हैरियर, XUV700 और हेक्टर की तुलना में सस्ती है। इसके बेस मॉडल की कीमत 15,95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो जाती है। बता दें कि सितंबर 2022 में भी स्कॉर्पियो चार्ट में सबसे ऊपर थी। वहीं, पिछले महीने स्कॉर्पियो ने 7,438 यूनिट्स बेचीं और 125.12% की वार्षिक वृद्धि के साथ अपनी बिक्री को दोगुना से अधिक कर दिया।

इसे भी पढ़ें- महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो N, XUV700 खरीदने वालों के लिए आई गुड न्यूज, डिमांड देखते हुए कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम!

स्कॉर्पियो और XUV700 की बिक्री

मिड साइज SUV की बिक्री में अक्टूबर 2022 MoM में 22% की गिरावट दर्ज की गई है। एक महीने में स्कॉर्पियो का मार्केट शेयर 35.91% से गिरकर 31.57% हो गया। दूसरी बेस्ट-सेलर XUV700 ने 5,815 यूनिट्स के साथ 70.68% YoY की दर्ज की है। हालांकि, एक महीने पहले इसकी बिक्री MoM में 4.09% की कमी आई है। इसके बावजूद XUV700 के पास 24.68% बाजार हिस्सेदारी है।

Alcazar और Tucson ने दर्ज की पॉजिटिव ग्रोथ
 
Alcazar और Tucson ही ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने YoY और MoM दोनों में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। Alcazar ने 2,847 यूनिट्स बेचीं और 104.53% की वृद्धि के साथ अपनी बिक्री को दोगुना कर दिया। यह वह 3 SUVs में से एक है, जिनकी बिक्री MoM के आधार पर बढ़ी है।

हैरियर और सफारी चौथे और 5वें स्थान पर

एक बार इस सेगमेंट पर राज करने के बाद हैरियर और सफारी इस लिस्ट में चौथे और 5वें स्थान पर आ गई हैं। पिछले महीने हैरियर और सफारी की 2,762 और 1,751 यूनिट्स बिकीं। हैरियर की संख्या में 10.82% की गिरावट आई, जबकि सफारी में मात्र 0.92% की वृद्धि हुई। दोनों SUVs की बिक्री में क्रमशः 7.72% और 13.74% की गिरावट आई है।

6वें स्थान पर एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस है। सालाना आधार पर एक साल पहले बेची गई 2,478 से अधिक 1,630 यूनिट्स की बिक्री हुई। एमजी हेक्टर के पास मिड साइज की SUV बिक्री का 6.92% बाजार हिस्सा है।

Tucson की पॉजिटिव ग्रोथ 7वें स्थान पर है। पिछले महीने इस एसयूवी ने 732 यूनिट बेची थी। अक्टूबर 2021 में 1,324 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसमें 44.71% की गिरावट देखी गई थी। वहीं, जीप कंपास ने 123 यूनिट्स की वृद्धि के साथ 20.20% MoM वृद्धि दर्ज की है।

Alcazar के बाद YoY और MoM दोनों में सकारात्मक रूप से अपनी संख्या बढ़ाने वाली अगली कार Tucson है। एक महीने में Tucson ने 16.23% MoM की वृद्धि देखी है। फॉक्सवैगन Tiguan ने 83 यूनिट बेचीं और Citroen 15 C5 AirCross बेचने में कामयाब रही। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।