TVS Sales Breakup Dec 2023 Jupiter Raider Apache Ntorq iQube Ronin Check details here TVS की इन दो बाइक्स ने गाड़ दिए झंडे, कंपनी की 46% मार्केट पर कब्जा जमाया; अपाचे तो बहुत पीछे छूट गई, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़TVS Sales Breakup Dec 2023 Jupiter Raider Apache Ntorq iQube Ronin Check details here

TVS की इन दो बाइक्स ने गाड़ दिए झंडे, कंपनी की 46% मार्केट पर कब्जा जमाया; अपाचे तो बहुत पीछे छूट गई

टीवीएस मोटर ने दिसंबर 2023 में घरेलू बिक्री और निर्यात में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की है, जिसमें अधिकांश मॉडल सकारात्मक वृद्धि दिखा रहे हैं। लेकिन, कंपनी की दो बाइक्स ने झंडे गाड़ दिए हैं।

Admin लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 25 Jan 2024 10:59 PM
share Share
Follow Us on
TVS की इन दो बाइक्स ने गाड़ दिए झंडे, कंपनी की 46% मार्केट पर कब्जा जमाया; अपाचे तो बहुत पीछे छूट गई

 

भारत में अग्रणी दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) कंपनी ने दिसंबर 2023 की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने कंपनी ने कुल 2,89,253 यूनिट्स की बिक्री (घरेलू + निर्यात) की है, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 2,26,390 यूनिट से अधिक है। हालांकि, यह मासिक आधार (MoM) पर गिरावट थी, क्योंकि कंपनी ने नवंबर 2023 में कुल 3,15,365 यूनिट्स (2,87,017 घरेलू बिक्री और 64,348 निर्यात) की बिक्री की थी। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि कंपनी का कौन सा मॉडल सबसे ज्यादा डिमांड में रहा?

दिसंबर 2023 में टीवीएस की घरेलू बिक्री

दिसंबर 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 33.32 प्रतिशत बढ़कर 2,14,988 यूनिट हो गई, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 1,61,369 यूनिट से अधिक थी। यह 53,619 यूनिट की मात्रा वृद्धि थी। टीवीएस ज्यूपिटर और रेडर 46 प्रतिशत संयुक्त हिस्सेदारी के साथ घरेलू बिक्री लिस्ट में टॉप पर हैं।

दिसंबर 2023 में ज्यूपिटर की बिक्री 59,538 यूनिट रही, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 39,849 यूनिट्स की तुलना में 49.41 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के घरेलू पोर्टफोलियो में ज्यूपिटर की 27.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह पिछले महीने के दौरान देश में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर था।

रेडर की बिक्री में भी दिसंबर 2023 में तगड़ी डिमांड देखी गई, जिसकी 39,443 यूनिट बेची गईं, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 26,063 यूनिट की तुलना में 51.34 प्रतिशत अधिक है। टीवीएस एक्सएल मोपेड की बिक्री भी दिसंबर 2022 में बेची गई 25,961 यूनिट से सालाना 47.49 प्रतिशत बढ़कर 38,290 यूनिट हो गई। यह 17.81 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 12,329 यूनिट की वॉल्यूम वृद्धि थी।

चौथे नंबर पर टीवीएस अपाचे की बिक्री सालाना आधार पर 3.04 प्रतिशत घटकर 21,506 यूनिट हो गई, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 22,181 यूनिट से कम है। दिसंबर 2023 में कंपनी ने नई टीवीएस अपाचे RTR 160 4V लॉन्च की। यह अपने सेगमेंट में होंडा CB हॉर्नेट 2.0 और हीरो एक्सट्रीम 160R को टक्कर देगी।

निचले क्रम में एनटॉर्क 16.43 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ था। कंपनी ने पिछले महीने एनटॉर्क की 18,851 यूनिट बेचीं, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 16,191 यूनिट्स से अधिक है। इसके बाद आईक्यूब 1.45 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 11,232 यूनिट्स पर पहुंच गया। Ntorq और iQube दोनों को पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

इस लिस्ट में TVS की स्पोर्ट (9,128 यूनिट्स), Radeon (7,128 यूनिट्स), जेस्ट (5,275 यूनिट्स), स्टार सिटी (2,792 यूनिट्स) और रोनिन (1,332 यूनिट्स) भी थीं, जिनमें से प्रत्येक में साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह टीवीएस 310 था, जिसने दिसंबर 2022 में बेची गई 214 यूनिट से दिसंबर 2023 में 121.03 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि देखी है। इसकी बिक्री दिसंबर 2023 में 473 यूनिट तक पहुंच गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।