Tata Nexon बनी SUV बिक्री की सरताज, खरीदने की मची लूट, मारुति से महिंद्रा तक भरते नजर आए पानी!
ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी और भारतीय कार निर्माता TATA की दो SUV कारों ने बिक्री के मामले में नवंबर, 2023 में मारुति से लेकर महिंद्रा और हुंडई तक को काफी पीछे छोड़ दिया।

ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की Nexon नवंबर, 2023 के बिक्री चार्ट में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टॉप पर रही। टाटा नेक्सॉन ने नवंबर महीने के दौरान कुल 14,916 यूनिट्स SUV की बिक्री की। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 6 पर्सेंट की कमी आई। साल 2022 के नवंबर महीने में टाटा नेक्सॉन की कुल बिक्री 15,871 यूनिट्स थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी टाटा मोटर्स की माइक्रो SUV Punch रही। टाटा पंच ने नवंबर, 2023 में 14,383 यूनिट्स कार की बिक्री की। टाटा पंच की बिक्री में सालाना आधार पर 19 पर्सेंट की वृद्धि हुई।
मारुति ब्रेजा की बिक्री में आई 18 पर्सेंट की तेजी
नवंबर महीने के दौरान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति सुजुकी की ब्रेजा ने नवंबर 2023 में 13,393 यूनिट्स बिक्री दर्ज की। बता दें कि ब्रेजा ने सालाना आधार पर बिक्री में 18 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की। साल 2022 के नवंबर महीने में ब्रेजा ने 11,324 यूनिट्स बिक्री दर्ज की थी। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू ने सालाना आधार पर 4 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की। हुंडई वेन्यू ने एक ओर जहां साल 2023 के नवंबर महीने में 11,180 यूनिट्स बिक्री दर्ज की। वहीं, साल 2022 के नवंबर महीने में यह बिक्री 10,738 यूनिट्स थी।
नवंबर में धड़ाम से गिरी रेनॉल्ट किगर की बिक्री
दूसरी ओर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी Fronx रही। Fronx ने नवंबर, 2023 में 9,867 यूनिट्स बिक्री दर्ज की। इस लिस्ट में छठे नंबर पर हुंडई Exter रही। हुंडई Exter ने नवंबर, 2023 में 8,325 यूनिट्स बिक्री दर्ज की। इसके अलावा, इस लिस्ट में सातवें नंबर पर सालाना आधार पर 18 पर्सेंट की गिरावट के साथ किया सोनेट ने 6,433 यूनिट्स बिक्री दर्ज की। जबकि महिंद्रा XUV300 ने सालाना आधार पर 21 पर्सेंट की गिरावट के साथ 4,673 यूनिट्स, निशान मैग्नाइट ने 2,454 यूनिट्स और रेनॉल्ट किगर ने 77 पर्सेंट की गिरावट के साथ 530 यूनिट्स बिक्री दर्ज की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।