Shikhar Dhawan buys Range Rover Autobiography worth Rs 4 crore जिस कार के साथ धवन ने बनाई रील्स, उसकी कीमत होश उड़ा देगी; फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे फैन, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Shikhar Dhawan buys Range Rover Autobiography worth Rs 4 crore

जिस कार के साथ धवन ने बनाई रील्स, उसकी कीमत होश उड़ा देगी; फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे फैन

भारतीय क्रिकेटर्स को महंगी और लग्जरी गाड़ियां हमेशा पसंद आती हैं। पहले भी कई क्रिकेटर्स द्वारा इस तरह की कार खरीदने की खबरें आ चुकी हैं। शिखर धवन ने अपने लिए नई लैंड रोवर रेंज रोवर ली है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 June 2023 06:29 PM
share Share
Follow Us on
जिस कार के साथ धवन ने बनाई रील्स, उसकी कीमत होश उड़ा देगी; फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे फैन

भारतीय क्रिकेटर्स को महंगी और लग्जरी गाड़ियां हमेशा पसंद आती हैं। पहले भी कई क्रिकेटर्स द्वारा इस तरह की कार खरीदने की खबरें आ चुकी हैं। अब टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने लिए नई लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर रील शेयर की थी। इसमें वे अपनी ब्लैक रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी के साथ पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे थे। उनकी ये रेंज रोवर किसी लग्जरी होटल के रूम जैसी है।

मल्टी फंक्शन वाली सीट मिलेंगी
रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी के केबिन में एसवी बेस्पोक डुअल टोन लेदर हेडलाइनिंग के साथ सेमी-एनिलिन लेदर सीटें दी हैं। इसमें 24-वे हीटेड और कूल्ड मसाज इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट, एक्जीक्यूटिव क्लास रियर सीट, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मेरिडियन सराउंड सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें 13.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम भी मिलता है। जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन
शिखर धनव की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है। जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन शामिल हैं। इसका 3-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 400PS/550Nm और 3-लीटर डीजल इंजन 350PS/700Nm जनरेट करता है। जबकि ऑटोबायोग्राफी का 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन 530PS/750Nm जनरेट करता है। यह वैरिएंट महज 4.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इन सभी इंजन में 48-V माइल्ड हाइब्रिड सेटअप मिलता है। कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। ये ऑल व्हील ड्राइव फीचर्स के साथ आती है। 

4.17 करोड़ रुपए तक कीमत
शिखर धनव की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 करोड़ से 4.17 करोड़ रुपए तक जाती है। इसका मुकाबला लेक्सस LX और मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS से होता है। जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत बेंटले बेंटायगा के करीब है। हालांकि, धवन ने इसे किस पावरट्रेन ऑप्शन में खरीदा है, इसकी डिटल सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।