Hindi Newsऑटो न्यूज़Royal Enfield Himalayan 450 launched in Europe in Double Price

शुक्र हैं हम भारत में हैं! रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 इस देश में डबल प्राइस के साथ लॉन्च, हमारे यहां बस इतनी है कीमत

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी नई नवेली हिमालयन 450 (Himalayan 450) मोटरसाइकिल अब यूरोप मार्केट में भी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे सबसे पहले मोटोवर्स इवेंट में भारत में लॉन्च किया गया था।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 7 Dec 2023 03:01 AM
share Share

रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई नवेली हिमालयन 450 मोटरसाइकिल अब यूरोप मार्केट में भी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे सबसे पहले मोटोवर्स इवेंट में भारत में लॉन्च किया गया था। कुल मिलाकर इस मोटरसाइकिल को भारत के साथ यूके, फ्रांस और इटली जैसे इंटरनेशनल मार्केट में भी खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि भारतीय बाजार की तुलना में दूसरे देशों में ये काफी महंगी मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2.69 लाख रुपए है। जबकि इटली और फ्रांस में इसकी कीमत 5900 यूरो यानी 5.30 लाख रुपए है। वहीं, यूके में इसकी कीमत GBP 5,750 यानी 6 लाख रुपए के करीब है। 

452cc का दमदार इंजन
नई हिमालयन में एक नया लिक्विड-कूल्ड 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे शेरपा 450 नाम दिया गया है। इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह काफी हल्का है। इस इंजन का वजन पुराने LS 411 मोटर से लगभग 10 किलोग्राम कम है।

गूगल मैप नेविगेशन भी मिलेगा
इसमें नया सर्कुलर 4-इंच TFT डैश है, जिसे आप ब्लूटूथ के माध्यम से फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आप गूगल मैप नेविगेशन भी देख सकते हैं। बाएं स्विच क्यूब पर जॉयस्टिक के माध्यम से म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल किया जा सकता है। नई हिमालयन राइड-बाय-वायर वाली पहली रॉयल एनफील्ड बाइक भी है। इसमें दो राइडिंग मोड इको और परफॉर्मेंस हैं।

230mm का ग्राउंट क्लीयरेंस
नई हिमालयन बाइक में एक बिल्कुल नया स्टील ट्विन-स्पर फ्रेम मिलता है। नए हिमालयन पर 43mm USD फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm का है। इसके बावजूद स्टॉक सीट की ऊंचाई 825mm है। इसे 845mm तक बढ़ाया जा सकता है और इसे 805mm तक कम किया जा सकता है।

डुअल-चैनल ABS से लैस
पिछली बाइक की तरह व्हील का साइज 21/17-इंच (फ्रंट/रियर) है। हालांकि, टायर बिल्कुल नए हैं और खास रूप से नए हिमालयन के लिए डिजाइन किए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो फ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में 270mm डिस्क द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसमें डुअल-चैनल ABS है, जिसे बंद किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें