Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault Sales June 2023 Kiger Dominate Triber and Kwid

ये 7 सीटर कार अपनी ही कंपनी के 2 मॉडल को खा गई! लोगों ने इसे क्विड और काइगर से कई गुना ज्यादा खरीदा

रेनो इंडिया ने जून में हुई सेल्स का ब्रकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ट्राइबर रही। ये 7 सीटर कार अपने दूसरे दोनों मॉडल काइगर और क्विड पर भारी पड़ी।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 July 2023 11:54 AM
share Share

रेनो इंडिया ने जून में हुई सेल्स का ब्रकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ट्राइबर रही। ये 7 सीटर कार अपने दूसरे दोनों मॉडल काइगर और क्विड पर भारी पड़ी। हालांकि, कंपनी को 41.50% की YoY डिग्रोथ मिली। जबकि, 17.84% की MOM ग्रोथ मिली। रेनो के पोर्टफोलियो में फिलहाल तीन मॉडल ही शामिल है। वहीं, कंपनी जल्द ही न्यू डस्टर को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इसे अलगे साल तक लॉन्च कर दिया जाएगा। चलिए पहले रेनो की सेल्स का डेटा दिखाते हैं।

रेनो ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

रेनो ट्राइबर को लिमिटेड एडिशन में भी खरीद सकते हैं। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। मॉडल में स्टाइलिश नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है।

इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं।

कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।

कार का व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है।

रेनो ट्राइबर का इंजन
इसमें 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी के साथ आता है। ये 18 से 19 kmpl तक का माइलेज देती है। ट्राइबर 10 वैरिएंट RXE, RXL, RXT, लिमिडेट एडिशन, RXT Easy-R, RXZ, RXZ डुअलटोन, लिमिडेट एडिशन Easy-R, RXZ Easy-R, RXZ Easy-R डुअलटोन में आती है।

ग्लोबल NCAP द्वारा 4 स्टार रेटिंग मिली
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी के साथ जोड़ा गया है। इस कार के साथ स्मार्ट कार्ड एक्सेस भी मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें