Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault India Kwid Triber Kiger BS6 2 Discount Offers August 2023

इस कंपनी की कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट, 6.50 लाख की कार 77 हजार रुपए सस्ती मिलेगी; 31 जुलाई तक ऑफर

रेनो इंडिया अगस्त में अपनी कारों पर 77 हजार रुपए तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी BS6 फेज-2 वाली कारों ये डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, 2023 स्टॉक पर भी इसका फायदा मिलेगा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 4 Aug 2023 11:48 AM
share Share

रेनो इंडिया अगस्त में अपनी कारों पर 77 हजार रुपए तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी BS6 फेज-2 वाली कारों ये डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, 2023 स्टॉक पर भी इसका फायदा मिलेगा। ये डिस्काउंट कंपनी के सभी मॉडल जैसे हैचबैक क्विड, SUV काइगर और MPV ट्राइबर पर मिलेगा। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इन सभी ऑफर का फायदा 31 अगस्त तक या कार के स्टॉक में रहने पर ही मिलेगा।

1. रेनो क्विड पर डिस्काउंट
कंपनी क्विड पर कुल मिलाकर 57,000 रुपए के बेनिफिट्स दे रही है। इसमें 15 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस दे रही है। इसके साथ, कंपनी 12 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। बता दें कि क्विड की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है।

2. रेनो ट्राइबर पर डिस्काउंट
कंपनी ट्राइबर के BS6 फेज 2 मॉडल पर कुल मिलाकर 52,000 रुपए के बेनिफिट्स दे रही है। इसमें 10 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को 12 हाजर रुपए तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा। बता दें कि ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.34 लाख रुपए है।

3. रेनो काइगर पर डिस्काउंट
कंपनी काइगर के BS6 फेज 2 मॉडल पर कुल मिलाकर 77,000 रुपए के बेनिफिट्स दे रही है। इसमें 25 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 20 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसके अलावा कंपनी 12 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। बता दें कि ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें