भारत में हर साल सेल होगी 1 करोड़ ईवी, 5 करोड़ लोगों को मिलेगी नौकरी; नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा वादा
भारतीय बाजार में 2030 तक सालाना 1 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री होगी। इसके अलावा 5 करोड़ नौकरियां भी पैदा होंगी। ये बड़ी बात 19वें ईवी एक्सपो 2023 को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कही है।

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में प्रति वर्ष 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) की बिक्री होने की संभावना है। इस सेगमेंट में 2030 तक लगभग 5 करोड़ नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। 19वें ईवी एक्सपो 2023 को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वाहन डेटाबेस के अनुसार भारत में 34.54 लाख ईवी पहले से ही रजिस्टर हैं।
यह भी पढ़ें- मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने घर लाई फॉर्च्यूनर जैसी दमदार पिक-अप ट्रक, ऑफ-रोडिंग में इसके आगे महिंद्रा थार भी फेल!
भारत में दुनिया में नंबर-1 ईवी निर्माता बनने की क्षमता
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत में दुनिया में नंबर एक ईवी निर्माता बनने की क्षमता है। सरकार भारत को क्लीन एनर्जी प्रोडक्शन और बड़े पैमाने पर एप्लीकेशन में आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल को मिलेगा बढ़ावा
नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार ने मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हाइब्रिड और पूरी तरह से ईवी में रेट्रोफिटिंग की भी अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन सफलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स को ईवी में ट्रांसफर करने का है।
हाइड्रोजन फ्यूल पर क्या बोले नितिन गडकरी?
इसके पहले नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन फ्यूल पर भी अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हाइड्रोजन को फ्यूचर का फ्यूल बताते हुए नितिन गडकरी ने ZBuinsess टुडे को बताया कि हम बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में मदद के लिए सर्वोत्तम तकनीक लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।