Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़New 2024 Hyundai Creta Facelift Now Available Through CSD

इस शोरूम पर लगा लो जुगाड़, नई क्रेटा खरीदने पर टैक्स का नहीं लगेगा 1 भी रुपया; ₹1.85 लाख बच जाएंगे

हुंडई क्रेटा का 2024 फेसलिफ्ट मॉडल अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवान के लिए उपलब्ध करा दी है। ये 16 वैरिएंट यहां पर उपलब्ध हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 Feb 2024 05:50 AM
share Share

हुंडई क्रेटा का 2024 फेसलिफ्ट मॉडल अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवान के लिए उपलब्ध करा दी है। जवानों से इस कार की कीमत पर GST का एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यहां से इसे खरीदने पर ग्राहकों के टैक्स के 1.85 लाख रुपए बच जाएंगे। क्रेटा फेसलिफ्ट के पेट्रोल और डीजल के कुल 16 वैरिएंट यहां पर उपलब्ध हैं।

क्रेटा फेसलिफ्ट के E वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 10,99,900 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 9,93,533 रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर पूरे 1,06,367 रुपए की बचत होगी। इसी तरह, SX (O) वैरिएंट की कीमत 19,99,900 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 18,14,812 रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर 1,85,088 रुपए की बचत होगी। चलिए आपको इसके सभी वैरिएंट की CSD प्राइस लिस्ट दिखाते हैं।

नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का E वैरिएंट सबसे सस्ता है। ये देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

व्हील कवर के साथ स्टील के पहिए उपलब्ध हैं। रियर में डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। रियर में कनेक्टेड LED सिग्नेचर के साथ टॉप-स्पेक मॉडल के समान टेल लाइट सेटअप मिलता है। टर्न इंडिकेटर्स हैलोजन यूनिट हैं और इसलिए सीक्वेंसनल स्वाइपिंग फक्शन का अभाव है। कोई रियर वॉशर और वाइपर भी नहीं हैं।

इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।

SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

ग्राफिक: नरेंद्र जिझोतिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें