Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Motorcycle Sales 300cc to 500cc Dec 2023 Classic Bullet Harley X440 Triumph 400 KTM CB350 check details here

टॉप-5 में एक तरफ से इसकी बाइक, अपने सेगमेंट की मार्केट लीडर बनी ये कंपनी; लोग इसके अलावा कुछ और देख ही नहीं रहे

300cc से 500cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड एक बार फिर मार्केट लीडर बनकर उभरी है। लोग इसके अलावा किसी और कंपनी की बाइक्स देख ही नहीं रहे हैं। टॉप-5 में एकतरफा RE की बाइक्स रहीं।

Admin लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 29 Jan 2024 12:45 PM
share Share

भारतीय बाजार में 300 से 500cc मोटरसाइकिल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। 300 से 500cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की बढ़ती डिमांड के चलते दिसंबर 2023 में भारत के दोपहिया बाजार को बढ़ावा मिला। दिसंबर 2023 के नई बिक्री आंकड़ों के अनुसार इस सेक्टर में 2022 की समान अवधि की तुलना में 3.70% की (घरेलू+ निर्यात) वृद्धि देखी गई। दिसंबर 2023 में 300cc से 500cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की बिक्री में रॉयल एनफील्ड का दबदबा रहा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

रॉयल एनफील्ड का निर्यात

300-500cc सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड मार्केट लीडर बनकर उभरी, जिसमें कई मॉडलों ने टॉप स्थान हासिल किया। क्लासिक 350 ने दिसंबर 2023 में 21,234 यूनिट्स  की बिक्री दर्ज करते हुए सेगमेंट का नेतृत्व किया, जो पिछले साल की तुलना में 2.67% की वृद्धि को दर्शाता है। इसके बाद बुलेट 350 की 12,607 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 3.36% की वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि, हंटर 350 की बिक्री में गिरावट देखी गई। हंटर की सिर्फ 11,705 यूनिट बेची गईं, जो -32.19% की गिरावट को दर्शाता है। इसके बावजूद ब्रांड ने बाजार में एक प्रमुख स्थान बनाए रखा। रॉयल एनफील्ड ने अकेले इस सेगमेंट में 17.80% की बड़ी हिस्सेदारी हासिल की। इसके बाद रॉयल एनफील्ड की मेट्योर 350 और हिमालयन ने क्रमशः 6,071 और 3,406 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना स्थान हासिल किया। हिमालयन ने दिसंबर 2022 की तुलना में बिक्री में 50.91% की वृद्धि का दावा करते हुए उल्लेखनीय वृद्धि का प्रदर्शन किया।

ट्रायम्फ 400 और हार्ले डेविडसन X440 की बिक्री

सेगमेंट के अन्य बड़े प्लेयर्स में जावा येज़्दी, ट्रायम्फ 400 और हार्ले डेविडसन X440 शामिल रहीं। ट्रायम्फ 400 और हार्ले डेविडसन X440 ने क्रमशः 3.46% और 3.33% का मार्केट शेयर हासिल करते हुए मजबूत प्रदर्शन के साथ बाजार में एंट्री की।

होंडा, KTM, टीवीएस और बजाज की बिक्री

होंडा की CB350 और CB300 की क्रमशः 1,956 यूनिट और 407 यूनिट बिकीं। CB350 की बिक्री में 91.39% की वृद्धि देखी गई, जबकि CB300 में 747.92% की असाधारण वृद्धि देखी ग। वहीं, केटीएम 390 ने भी 582 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी रेस जारी रखी, जो 101.38% की वृद्धि दर को दर्शाता है। टीवीएस अपाचे 310 और बजाज डोमिनार 400 ने बाजार में अपनी उपस्थिति बनाए रखी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें