Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti To Launch Entry-Level EV In 3 Years Tiago EV Rival

टाटा टियागो EV का मार्केट बिगाड़ने मारुति लाएगी ये मिनी इलेक्ट्रिक कार, कंपनी ने बताया कब तक सड़कों पर दौड़ेगी

मारुति सुजुकी की अब तक इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट में एंट्री नहीं हुई है। ग्राहकों को कंपनी की पहले इलेक्ट्रिक मॉडल का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इस सेगमेंट में एंट्री को लेकर प्लान बना चुकी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Jan 2024 08:39 AM
share Share
Follow Us on
टाटा टियागो EV का मार्केट बिगाड़ने मारुति लाएगी ये मिनी इलेक्ट्रिक कार, कंपनी ने बताया कब तक सड़कों पर दौड़ेगी

मारुति सुजुकी की अब तक इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट में एंट्री नहीं हुई है। ग्राहकों को कंपनी की पहले इलेक्ट्रिक मॉडल का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, मारुति इस सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री को लेकर मेगा प्लान बना चुकी है। कंपनी ने ईवी के लोकलाइजेशन के लिए 10,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का निवेश किया है। उसके इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की लिस्ट में पहला प्रोडक्ट eVX कॉम्पैक्ट SUV होगी। इसके बाद कंपनी अपने पोर्टफोलियो में एक एंट्री लेवल EV जोड़ेगी। जिसका मुकाबला टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV जैसे मॉडल से होगा। इसके 2026 से 2027 तक आने की उम्मीद है।

मारुति बीते कुछ सालों से वैगनआर EV पर भी काम कर रही थी, लेकिन ICE मॉडल को EV बदलने में कई टेक्निकल और कॉस्ट को लेकर प्रॉब्लम आ रही थीं। जिसके चलते कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया। ऐसे में अब कंपनी एक बॉर्न-इलेक्ट्रिक ईवी आर्किटेक्चर (कोडनेम K-EV) तैयार कर रही है जिसका उपयोग वो कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल को तैयार करने में करेगी। माना जा रहा है कि इसका नाम eWX होगा। इसे मिनी वैगनआर भी माना जा रहा है।

मारुति मिनी इलेक्ट्रिक कार के एक्सपेक्टेड फीचर्स

वैगनआर इलेक्ट्रिक वास्तव में eWX इलेक्ट्रिक मिनी वैगन के तौर पर अपना आकार ले सकती है। इसे अपकमिंग जापान मोबिलिटी शो 2023 में पेश किया जाएगा। यह इवेंट 26 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023 के बीच होने वाला है।

सुजुकी eWX मूल रूप से एक केई (Kei) कार होगी। यह 3,395 mm लंबी, 1,475 mm चौड़ी और 1,620 mm ऊंची होगी। फुल चार्ज पर सुजुकी eWX की रेंज 230Km तक होगी। सुजुकी eWX का प्रोफाइल बॉक्स मौजूदा वैगनआर के जैसा है।

इसका डिजाइन इसे ज्यादा खूबसूरत बनाता है। इसमें लंबे विंडो ग्लास दिए हैं। जो इस कार का बेहद खूबसूरत बनाते हैं। इसमें अट्रेक्टिव एलॉय व्हील भी दिए हैं। कार के चारों तरफ नियोन बैंड की कलर थीम दिखाई देती है।

इसके इंटीरियर की बात करें तो अंदर ग्रीन थीम मिलेगी। इसमें MG कॉमेट की तरह लंबी टच स्क्रीन मिलेगी। जो स्पीडोमीटर के साथ इन्फोटेनमेंट का काम भी करेगी। कार में पावर विंडो के स्विच नीचे की तरफ दिए हैं।

मारुति सुजुकी ने ऑफिशियली 2024-25 में भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की घोषणा की है। यह टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, जो ग्लोबल 40PL प्लेटफॉर्म का एक सस्ता वर्जन है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें