नेक्सा शोरूम पर इन 6 कारों को खरीदना हो गया महंगा, लेकिन कंपनी ने इन 2 को सस्ता भी कर दिया; देखें लिस्ट
मारुति सुजुकी 1 जनवरी, 2024 से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ा चुकी है। इसमें उसके एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप के मॉडल शामिल हैं। हम आपको इनकी नई कीमतों के बारे में बता रहे हैं।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 1 जनवरी, 2024 से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ा चुकी है। इसमें उसके एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप के मॉडल शामिल हैं। हम आपको नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाले मॉडल की नई कीमतों के बारे में बता रहे हैं। नेक्सा डीलरशिप पर कुल 8 मॉडल को सेल किया जा रहा है। इसमें इग्निस, बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, XL6, इनविक्टो और सियाज शामिल हैं। कंपनी ने इन कीमतों में 50 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। वहीं, कुछ मॉडल 10 हजार रुपए तक सस्ते भी हुए हैं।

मारुति इग्निस की नई कीमतें अब 5.84 लाख रुपए से लेकर 8.25 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक की कमी आई है। बलेनो की नई कीमतें अब 6.66 लाख रुपए से लेकर 9.88 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। फ्रोंक्स की नई कीमतें अब 8.47 लाख रुपए से लेकर 13.04 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग पर 11 महीने बाद आया कोर्ट का फैसला, इसे सुनकर खुशी से झूम पड़ा ग्राहक
ग्रैंड विटारा की नई कीमतें अब 10.80 लाख रुपए से लेकर 20.09 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 10,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। जिम्नी की नई कीमतें अब 12.74 लाख रुपए से लेकर 14.95 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 10,000 रुपए तक की कमी आई है। XL6 की नई कीमतें अब 12.56 लाख रुपए से लेकर 14.77 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- नाम बड़े और दर्शन छोटे! धीरे-धीरे इस लग्जरी कार से रूठ गए ग्राहक, पिछले महीने सिर्फ 37 लोगों ने इसे खरीदा
इनविक्टो की नई कीमतें अब 25.21 लाख रुपए से लेकर 29.02 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 50,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। सियाज की नई कीमतें अब 9.40 लाख रुपए से लेकर 12.45 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 15,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी इन मॉडल पर जनवरी में डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।