मारुति ग्रैंड विटारा; CSD कैंटीन और बाहर शोरूम से लेने पर कितने का फायदा-नुकसान? यहां चार्ट में देखें दोनों में अंतर
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की CSD प्राइस सामने आ चुकी है। इसीलिए, आज हम यहां आपको इसके CSD कैंटीन प्राइस और बाहर के शोरूम कीमतों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं, तो आइए फटाफट इस पर एक नजर डालते हैं।

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा एक बेहतरीन हाइब्रिड एसयूवी है, जो मार्केट में इस समय काफी ज्यादा डिमांड में है। देश के जवानों के लिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जीएसटी फ्री है। अब जब इसकी CSD प्राइस सामने आ चुकी हैं, तो आम लोगों और देश के जवानों को यह जरूर देख लेना चाहिए कि एसयूवी की CSD कैंटीन प्राइस और बाहर के शोरूम कीमतों के बीच कितना अंतर है, तो आइए फटाफट CSD कैंटीन और बाहर एक्स-शोरूम प्राइक पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें- इस माइलेज कार से फैमिली लेकर पहुंचिए दिल्ली से अयोध्या, 670km की दूरी लेकिन खर्च वंदे भारत की 1 टिकट से भी कम
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की सीएसडी और एक्स-शोरूम कीमतें | |||
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | अंतर | सीएसडी कीमत (w/ GST + TCS) |
1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-मैनुअल | |||
सिग्मा | Rs. 10,70,000 | Rs. 1,08,518 | Rs. 9,61,482 |
डेल्टा | Rs. 12,10,000 | Rs. 96,149 | Rs. 11,13,851 |
जेटा | Rs. 13,91,000 | Rs. 1,27,536 | Rs. 12,63,464 |
अल्फा | Rs. 15,41,000 | Rs. 1,36,975 | Rs. 14,04,025 |
अल्फा 4WD | Rs. 16,91,000 | Rs. 1,59,775 | Rs. 15,31,225 |
1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
डेल्टा | Rs. 13,60,000 | Rs. 1,08,069 | Rs. 12,51,931 |
जेटा | Rs. 15,41,000 | Rs. 1,22,451 | Rs. 14,18,549 |
अल्फा | Rs. 16,91,000 | Rs. 1,54,158 | Rs. 15,71,358 |
1.5L हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
जेटा प्लस | Rs. 18,33,000 | Rs. 1,73,804 | Rs. 16,59,196 |
जेटा प्लस DT | Rs. 18,49,000 | Rs. 1,52,622 | Rs. 16,96,378 |
अल्फा प्लस | Rs. 19,83,000 | Rs. 1,49,004 | Rs. 18,33,996 |
1.5L CNG-मैनुअल | |||
डेल्टा | Rs. 13,05,000 | Rs. 1,03,698 | Rs. 12,01,302 |
जेटा | Rs. 14,86,000 | Rs. 1,18,081 | Rs. 13,67,919 |
ऊपर दिए चार्ट में देखा जा सकता है कि देश के जवानों के लिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कैंटीन प्राइस बेस वैरिएंट सिग्मा के लिए 9,61,482 रुपये से शुरू होती हैं और टॉप वैरिएंट अल्फा प्लस के लिए 18,33,996 रुपये तक जाती हैं। वहीं, आम लोगों के लिए मारुति ग्रैंड विटारा की मानक एक्स-शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपये से शुरू होती है और 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इससे पता चलता है कि देश के जवान CSD (Canteen Stores Department) से इस SUV को खरीदकर मॉडल-वाइज लगभग 96,000 रुपये से लेकर 1.74 लाख तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, CSD प्राइस की तुलना में आम लोगों को 96,000 रुपये से लेकर 1.74 लाख तक ज्यादा देना पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।