मारुति के 15 मॉडल पर भारी पड़ी नंबर-2 रैंक वाली कार; स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा, अर्टिगा भी इसके सामने हो गईं फेल
मारुति सुजुकी ने नवंबर 2023 सेल्स ब्रेकअप के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले महीने कुल 17 मॉडल की सेल्स की। इसमें वैगनआर पहली पोजीशन पर रही। इसकी 16,567 यूनिक बिकीं।

मारुति सुजुकी ने नवंबर 2023 सेल्स ब्रेकअप के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले महीने कुल 17 मॉडल की सेल्स की। इसमें वैगनआर पहली पोजीशन पर रही। ये 16,567 यूनिट की सेल के साथ नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गई। जबकि मारुति डिजायर लंबी छलांग के साथ दूसरी पोजीशन पर पहुंच गई। खास बात ये रही के नवंबर में इसके पास कंपनी की करीब 12% मार्केट शेयर रहा। इसने कंपनी की टॉप सेलिंग कार स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा, अर्टिगा जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। दूसरी तरफ, कंपनी के लिए इनविक्टो और सियाज ऐसी कार रहीं जिन्हें 500 ग्राहक भी नहीं मिले।


पिछले महीने वैगनआर की 16,567 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 14,720 यूनिट का था। यानी इसकी 1,847 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 12.35% मार्केट शेयर रहा। डिजायर की 15,965 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 14,456 यूनिट का था। यानी इसकी 1,509 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 11.90% मार्केट शेयर रहा। स्विफ्ट की 15,311 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,153 यूनिट का था। यानी इसकी 158 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 11.41% मार्केट शेयर रहा।
ये भी पढ़ें- चलती कार में इस बेड पर 2 लोग पीछे सोकर सफर कर लेंगे पूरा, बच्चों के लिए बन जाएगा खेल का आंगन!
ब्रेजा की 13,393 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 11,324 यूनिट का था। यानी इसकी 2,069 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 9.98% मार्केट शेयर रहा। बलेनो की 12,961 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 20,945 यूनिट का था। यानी इसकी 7,984 यूनिट कम बिकीं और इसके पास 9.66% मार्केट शेयर रहा। अर्टिगा की 12,857 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 13,818 यूनिट का था। यानी इसकी 961 यूनिट कम बिकीं और इसके पास 9.58% मार्केट शेयर रहा।
ईको की 10,226 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 7,183 यूनिट का था। यानी इसकी 3,043 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 7.62% मार्केट शेयर रहा। फ्रोंक्स की 9,867 यूनिट बिकीं। इसके पास 7.35% मार्केट शेयर रहा। ऑल्टो की 8,076 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,663 यूनिट का था। यानी इसकी 7,587 यूनिट कम बिकीं और इसके पास 6.02% मार्केट शेयर रहा। ग्रैंड विटारा की 7,937 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 4,433 यूनिट का था। यानी इसकी 3,504 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 5.92% मार्केट शेयर रहा।
ये भी पढ़ें- मारुति इस कार पर GST का 1 रुपया भी नहीं ले रही, कीमत रह गई ₹4.59 लाख; जानिए कहां मिलेगा ऑफर
XL6 की 3,472 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 2,988 यूनिट का था। यानी इसकी 484 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 2.59% मार्केट शेयर रहा। सेलेरियो की 2,215 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 2,483 यूनिट का था। यानी इसकी 268 यूनिट कम बिकीं और इसके पास 1.65% मार्केट शेयर रहा। एस-प्रेसो की 1,883 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 2,588 यूनिट का था। यानी इसकी 705 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके पास 1.40% मार्केट शेयर रहा।
1.40 की 1,660 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 5,087 यूनिट का था। यानी इसकी 3,427 यूनिट कम बिकीं और इसके पास 1.24% मार्केट शेयर रहा। जिम्नी की 1,020 यूनिट बिकीं। इसके पास 0.76% मार्केट शेयर रहा। इनविक्टो की 470 यूनिट बिकीं। इसके पास 0.35% मार्केट शेयर रहा। सियाज की 278 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 1,554 यूनिट का था। यानी इसकी 1,276 यूनिट कम बिकीं और इसके पास 0.21% मार्केट शेयर रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।