Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Sales Breakup January 2023 Ignis Dominate Alto WagonR Swift Baleno EECO

मारुति की 13 कारों पर भारी पड़ा उसका ही ये मॉडल; इसने ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर सभी को छोड़ा पीछे

मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2023 की ब्रेकअप सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी के लिए ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। उसने बलेनो और वैगनआर को पीछे छोड़ दिया।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीThu, 9 Feb 2023 07:43 AM
share Share

मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2023 की ब्रेकअप सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी के लिए ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। उसने बलेनो और वैगनआर को पीछे छोड़ दिया। बलेनो पहली पोजीशन से सिफ्ट होकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। हालांकि, मारुति के लिए सबसे ज्यादा ईयरली ग्रोथ वाला मॉडल इग्निस रहा। इसे जनवरी 2022 की तुलना में 193% की ईयरी ग्रोथ मिली। वहीं, मारुति सेलेरियो को 58% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। जबकि सियाज मारुति के लिए सबसे कम बिकने वाली का रही। इसकी सिर्फ 1,000 यूनिट बिकीं। मारुति की किस कार की सबसे ज्यादा डिमांड है। किस कार को सबसे ज्यादा ईयरली ग्रोथ मिली है। वहीं, कौन से मॉडल को डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। आपको दिखाते हैं।

जनवरी में मारुति इग्निस सबसे ज्यादा ईयरली ग्रोथ मिलने वाली कार रही। इग्निस की 193% ईयरली ग्रोथ के साथ 5,842 यूनिट बिकीं। जनवरी 2022 में इग्निस की 1,993 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने इसकी 3,849 यूनिट ज्यादा बिकीं। बलेनो भले ही नंबर-3 पर शिफ्ट हो गई, लेकिन पिछले महीने इसकी 16,357 यूनिटि बिकीं। वहीं, इसे 140% की ईयरली ग्रोथ मिली। इसके बाद ऑल्टो को 73%, ब्रेजा को 49% और ईको को 11% की ईयरली ग्रोथ मिली।

मारुति के जिन मॉडल की पिछले महीने सबसे ज्यादा डिमांड रही उसमें ऑल्टो सबसे ऊपर रही। ऑल्टो की 21,411 यूनिट बिकीं। जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 12,342 यूनिट का था। वहीं, वैगनआर की 20,466 यूनिट, स्विफ्ट की 16,440 यूनिट, बलेनो की 16,357 यूनिट, ब्रेजा की 14,359 यूनिट, ईको की 11,709 यूनिट और डिजायर की 11,317 यूनिट बिकीं। मारुति के इन 7 मॉडल की 10-10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। ये कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले 7 मॉडल रहे।

अब बात करें मारुति के उन मॉडल की जिन्हें पिछले महीने सबसे ज्यादा डिग्रोथ का सामना करना पड़ा तो इसमें सेलेरियो का नाम सबसे ऊपर है। सेलेरियो को 58% की ईयरली डिग्रोथ मिली है। इसकी 3,418 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 8,279    यूनिट का था। इसके बाद सियाज को 39% की ईयरली डिग्रोथ, एस-प्रेसो को 35% की, डिजायर को 24% की, अर्टिगा को 17% की, XL6 को 16% की और स्विफ्ट को 13% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें