Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Sales Breakup December 2022 Baleno Dominate Again Ertiga Brezza EECO WagonR

मारुति की इस कार ने फिर भरा दम; इसके सामने ऑल्टो, स्विफ्ट से वैगनआर, विटारा तक सभी मॉडल हुए फेल

मारुति ने दिसंबर 2022 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल एक बार फिर बलेनो रहा। बीते महीने इसकी 16,932 यूनिट बिकीं।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीMon, 23 Jan 2023 12:03 PM
share Share

मारुति ने दिसंबर 2022 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल एक बार फिर बलेनो रहा। बीते महीने इसकी 16,932 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2021 में ये आंकड़ा 14,458 यूनिट का था। यानी बलेनो को ईयरली बेसिस पर 17.11% की ग्रोथ मिली और इसकी 2,474 यूनिट ज्यााद बिकीं। बलेनो के पास दिसंबर में मारुति के कुल मार्केट शेयर का 15.12% रहा। रोचक बात ये है कि अर्टिगा जो नवंबर 2022 में 6वीं पोजीशन पर थी वो दिसंबर में सेकेंड पोजीशन पर पहुंच गई। अर्टिगा की पिछले महीने 12,273 यूनिट बिकीं। इसे ईयरली बेसिस पर 3.66% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 10.96% रहा। सेलेरियो 1,090 यूनिट की बिक्री के साथ लिस्ट में आखिरी नंबर पर रही।

नवंबर 2022 में भी रही थी नंबर-1
नवंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी मारुति बलेनो टॉप पर थी। इस कार ने ना सिर्फ दूसरी हैचबैक को पीछे छोड़ा था, बल्कि SUV सेगमेंट की कारें भी इससे बहुत पीछे रह गईं थीं। टॉप-10 कारों की लिस्ट में मारुति के 7 मॉडल का दबदबा रहा था। जिसमें बलेनो के साथ ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगनआर, डिजायर, अर्टिगा और ब्रेजा शामिल थीं। बलेनो को ईयरली बेसिस पर 110% की शानदार ग्रोथ मिली थी।

बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

>> बलेनो के नए मॉडल की फ्रंट ग्रिल पुराने की तुलना में ज्यादा चौड़ी है। इसमें सामने की तरफ हनीकॉम्ब्ड पैंटेंज ग्रिल सिल्वर स्ट्रिप के साथ नजर आएगी। इस ग्रिल के साथ वार्पराउंड हेडलाइट्स को लगाया गया है। हेडलाइट्स भी पुराने मॉडल से ज्यादा चौड़ी रहेंगी। इसमें जो प्रोजेक्टर यूनिट लगाई गई हैं वे नए थ्री-एलिमेंट LED DRL सिग्नेचर के साथ आएंगी।

>> बैक साइड में नए C-शेप्ड LED टेल लाइट्स दिए गए हैं। इसमें रियर बंपर को भी बदल दिया गया है। बंपर में ब्रेक रेड लाइट की पोजीशन को चेंज किया गया है। हालांकि, टेलगेट शेप, रियर ग्लासहाउट और स्पॉयलर लुक दोनों मॉडल में एक जैसा ही है। प्रोफाइल में भी दोनों मॉडल लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं। नई बलेनो की विंडो लाइन क्रोम स्ट्रिप है जो रियर क्वार्टर ग्लास तक फैली हुई है।

>> नई बलेनो का लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नए डिजाइन का मिलेगा। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल स्विचगियर को भी बदलकर थोड़ा नीचे रखा गया है। आगे की सीटें नई हैं और एक नए डिजाइन के साथ स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।

>> इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इस फीचर वाली ये अपने सेगमेंट की पहली कार है। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसे सुजुकी और टोयोटा ने मिलकर तैयार किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। कार में HUD फीचर भी इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा।

>> नई बलेनो में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ ही वायरलेस फोन चार्जिंग, एलेक्सा वॉयस कमांड, हेडअप डिस्प्ले, नई फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल समेत कई और भी सेगमेंट फर्स्ट खूबियां देखने को मिलती हैं। ज्यादातर फीचर्स को स्टीयरिंग से कंट्रोल किया जा सकता है। कार के फ्रंट ग्लास पर ही डिजिटल मीटर मिल जाएगा। बेहतरीन म्यूजिक के लिए ARKAMYS के सराउंड सिस्टम मिलेगा। इसमें 6 एयरबैग्स भी लगाए गए हैं।

>> बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें