Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Nexa New Prices January 2023 Baleno XL6 Ciaz Ignis

मारुति के 4 मॉडल की नई कीमतें आईं सामने, आपकी फेवरेट बलेनो इतने रुपए महंगी हुई; देखें लिस्ट

मारुति ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाले 4 मॉडल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया था। चलिए इन सभी की नई कीमतों के बारे में जानते हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Jan 2023 08:18 AM
share Share

मारुति ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाले 4 मॉडल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया था। ऐसे में अब कंपनी ने कारों की कीमतों में इजाफा करना शुरू कर दिया है। अभी कंपनी नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाले 4 मॉडल इग्निस, बलेनो, सियाज और XL6 की नई कीमतों का एलान किया है। कंपनी ने इन मॉडल्स में 25 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा 25 हजार इग्निस और सबसे कम बलेनो-XL6 में बढ़ाए हैं। चलिए इन सभी की नई कीमतों के बारे में जानते हैं।

इग्निस खरीदना 25 हजार तक महंगा
मारुति ने इग्निस की एक्स-शोरूम कीमत में 25,000 रुपए तक इजाफा किया है। अभी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपए से लेकर 7.22 लाख रुपए तक है। यानी 25 हजार रुपए की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 5.60 लाख रुपए से लेकर 7.47 लाख रुपए तक हो जाएगी।

बलेनो खरीदना 12 हजार तक महंगा
मारुति की मोस्ट पॉपुलर बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत में 12,000 रुपए तक इजाफा किया है। अभी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए से लेकर 9.71 लाख रुपए तक है। यानी 12 हजार रुपए की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 6.61 लाख रुपए से लेकर 9.83 लाख रुपए तक हो जाएगी।

सियाज खरीदना 20 हजार तक महंगा
मारुति की सियाज की एक्स-शोरूम कीमत में 20,000 रुपए तक इजाफा किया है। अभी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपए से लेकर 11.98 लाख रुपए तक है। यानी 20 हजार रुपए की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 9.19 लाख रुपए से लेकर 12.18 लाख रुपए तक हो जाएगी।

XL6 खरीदना 12 हजार तक महंगा
मारुति की XL6 की एक्स-शोरूम कीमत में 12,000 रुपए तक इजाफा किया है। अभी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपए से लेकर 14.39 लाख रुपए तक है। यानी 12 हजार रुपए की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 11.41 लाख रुपए से लेकर 14.51 लाख रुपए तक हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें