Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Ertiga and XL6 have over 1 lakh pending orders combined

इन 2 कारों के 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग, वेटिंग पीरियड भी 10 महीने; इन्हें खरीदने से पहले सोच लें

मारुति सुजुकी की दो कार ऐसी हैं जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा बनी हुई है। इसमें 7-सीटर अर्टिगा और 6-सीटर XL6 हैं। MPV सेगमेंट की इन दोनों कारों की हाई डिमांड के चलते इनके 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 June 2023 01:11 PM
share Share

मारुति सुजुकी की दो कार ऐसी हैं जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा बनी हुई है। इसमें 7-सीटर अर्टिगा और 6-सीटर XL6 हैं। MPV सेगमेंट की इन दोनों कारों की हाई डिमांड के चलते इनके 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। फाइनेंशियल ईयर 2023 में अर्टिगा की 127,679 यूनिट और XL6 की 36,423 यूनिट बिकी थीं। देशभर के MPV सेगमेंट में मारुति सुजुकी के पास 50% हिस्सेदारी है। इतना ही नहीं, FY2023 में अर्टिगा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV भी रही है। दोनों कारों की डिमांड को लेकर मारुति सुजुकी के सेल्स एंड मार्केटिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रोडक्शन और सप्लाई को लेकर अभी भी उसे कई प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है।

10 महीने तक का वेटिंग पीरियड
पिछले कुछ सालों से MPV सेगमेंट की कारों की डिमांड बढ़ी है। अर्टिगा के CNG वैरिएंट की डिमांड बेहद हाई है। मई 2023 तक मारुति के पास सिर्फ अर्टिगा CNG के लिए 68,000 ऑर्डर पेंडिंग थे। ये मारुति के 121,000 यूनिट्स के CNG ऑर्डर बैकलॉग का करीब 56% था। XL6 और अर्टिगा के पेट्रोल वर्जन के मिलाकर बाकी ऑर्डर पेंडिंग हैं। पेंडिंग ऑर्डर के चलते अर्टिगा पर 8 से 10 महीने की वेटिंग चल रही है। जबकि XL6 पर वेटिंग करबी 4 से 5 महीने की है। 

मारुति अर्टिगा का इंजन
इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

मारुति अर्टिगा के फीचर्स
2023 अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें