Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Car Sales 2023 At 17 Lakh UV Segment Grows By 68 Percent

मारुति की ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर या वैगनआर नहीं, बल्कि इन कारों पर लोग जमकर लुटा रहे पैसा

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के लिए साल 2023 बेहतरीन सेल्स फिगर के साथ खत्म हुआ। कंपनी ने पिछले साल 17 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 16 लाख से काफी कम था।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 6 Jan 2024 08:26 AM
share Share
Follow Us on
मारुति की ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर या वैगनआर नहीं, बल्कि इन कारों पर लोग जमकर लुटा रहे पैसा

मारुति सुजुकी के लिए साल 2023 बेहतरीन सेल्स फिगर के साथ खत्म हुआ। कंपनी ने पिछले साल 17 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 16 लाख से काफी कम था। कंपनी की इस सेल्स में यूटिलिटी व्हीकल (UV) सेगमेंट का सबसे अहम रोल रहा। कंपनी को इस सेगमेंट में 68% की ईयरली ग्रोथ मिली। सेल्स में मामले में हैचबैक सेगमेंट सबसे ऊपर रहा, लेकिन इस सेगमेंट में कंपनी को 3.85% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। चलिए सबसे पहले आपको कंपनी के सभी सेगमेंट की सेल्स दिखाते हैं।

मारुति के मिनी सेगमेंट में चार मॉडल हैं। इसमें ऑल्टो, एस-प्रेसो, बलेनो और सेलेरियो शामिल हैं। इस सेगमेंट में चारों मॉडल की कुल 1,58,537 यूनिट बिकीं। साल 2022 में इस सेगमेंट में 2,27,824 कार बिकी थीं। यानी इस सेगमेंट में 69,287 यूनिट कम बिकीं। इस तरह इस सेगमेंट की ईयरली सेल्स 30.41% कम रही।

अब बात करें कॉम्पैक्ट सेगमेंट की तो इसमें मारुति के कुल 5 मॉडल शामिल हैं। इसमें डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर शामिल हैं। इस सेगमेंट में कंपनी ने इन पांचों मॉडल की 8,35,581 यूनिट बेची। जबकि 2022 में इन सभी की 8,69,040 यूनिट बिकी थीं। यानी यहां भी कंपनी ने 33,459 यूनिट कम बेचीं। इस तरह सेगमेंट की ईयरली सेल्स 3.85% कम रही।

ये भी पढ़ें- हुंडई को जिस बात का डर था वही हुआ, 2023 जाते-जाते दे गया बड़ा झटका! टाटा मोटर्स ने बढ़ा दी टेंशन
    
कंपनी के पास मिड साइज सेगमेंट में सिर्फ एक मॉडल सियाज है। कंपनी के लिए सियाज काफी कमजोर कड़ी साबित हो रही है। इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगा सकते हैं कि 2023 में इसकी 10,995 यूनिट बिकीं। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 16,930 यूनिट का था। यानी सियाज की 5,935 यूनिट कम बिकीं। इस सेगमेंट को 35.06% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

कंपनी को जिस सेगमेंट में सबसे तगड़ी सफलता मिला वो यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट रहा। इस सेगमेंट में ब्रेजा, अर्टिगा, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी और XL6 है। पहले इस सेगमेंट एस-क्रॉस भी थी, जिसकी सेल पिछले साल से ही रोकी गई है। कंपनी ने पिछले साल इन सभी कारों की मिलाकर 5,66,545 यूनिट बेचीं। जबकि 2022 में ये आंकड़ा 3,37,157 यूनिट का रहा। यानी इसकी 2,29,388 यूनिट ज्यादा बिकीं। इस सेगमेंट को 68.04% की ग्रोथ मिली।

कंपनी के लिए सबसे आखिरी सेगमेंट वैन का रहा। इस सेगमेंट में इसकी सिर्फ ईको वैन है। 2023 में इसकी कुल 1,36,010 यूनिट बिकीं। जबकि 2022 में इसकी 1,25,074 यूनिट बिकी थीं। यानी ईको की 10,936 यूनिट ज्यादा बिकीं। इस तरह इस सेगमेंट को 8.74% की ग्रोथ रही।

अब बात करें मारुति की 2023 की मंथली सेल्स की तो कंपनी के लिए पिछले 12 महीने के दौरान सिर्फ दो ही महीने ऐसे रहे जब इसकी सेल्स 2022 की तुलना में कम रही। इसमें मार्च और दिसंबर शामिल हैं। इसके अलावा सभी 10 महीने में कंपनी की कारों को 2022 की तुलना में जमकर खरीदा गया। 2023 में मारुति के लिए अक्टूबर सबसे शानदार महीने रहा। अक्टूबर 2023 में कंपनी ने 1,68,047 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर में उसने सबसे कम 1,04,778 यूनिट बेचीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें