Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruri Ignis Celerio XL6 Nissan Kicks and Mahindra Bolero Exports Down in January 2023

किसी की 30 तो किसी 33 यूनिट ही बिकीं, इन 5 कारों की डिमांड 100 यूनिट भी नहीं; मारुति के 3 मॉडल शमिल

जनवरी 2023 में एक्सपोर्ट हुए कारों की लिस्ट में शामिल कुछ नामों ने चौंका दिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लिस्ट में शामिल कई पॉपुलर कारों का एक्सपोर्ट 100 यूनिट से भी कम रहा।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीFri, 24 Feb 2023 10:20 AM
share Share

जनवरी 2023 में एक्सपोर्ट हुए कारों की लिस्ट में शामिल कुछ नामों ने चौंका दिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लिस्ट में शामिल कई पॉपुलर कारों का एक्सपोर्ट 100 यूनिट से भी कम रहा। कहने को भारतीय बाजार में इन कारों का दबदबा कामय है। जैसे, लिस्ट में 35वें से लेकर 39वें स्थान तक जो 5 मॉडल हैं उन सभी की एक्सपोर्ट सेल्स 100 यूनिट से कम रही। जैसे, पिछले महीने मारुति सेलेरियो की देश के अंदर 3418 यूनिट बिकी थीं, लेकिन देश के बाहर इसकी सिर्फ 83 यूनिट ही एक्सपोर्ट हुईं। इसकी तरह महिंद्रा की बोलेरो देश के अंदर कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। लेकिन इसकी सिर्फ 30 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में इसकी डिमांड देश के बाहर खत्म ना हो जाए।

पिछले महीने सबसे कम एक्सपोर्ट होने वाली कारों की बात करें तो इस लिस्ट में मारुति इग्निस को 35वां स्थान मिल है। इसकी सिर्फ 96 यूनिट ही एक्सपोर्ट हुईं। इसी तरह, मारुति सेलेरियो को 36वां स्थान मिला। इसकी सिर्फ 83 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। निसान किक्स को 37वां स्थान मिला। इसकी सिर्फ 42 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। मारुति XL6 को 38वां स्थान मिला। इसकी सिर्फ 33 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। इसी तरह, महिंद्रा बोलेरो को 39वां स्थान मिला। इसकी सिर्फ 30 यूनिट ही एक्सपोर्ट हुईं।

मारुति की टॉप मॉडल बाहर फेल
पिछले महीने एक्सपोर्ट की बात की जाए तो मारुति स्विफ्ट की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसकी 3,684     यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। इसे जनवरी 2022 की तुलना में 117.47% की ईयरली ग्रोथ मिली। यानी ये सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली नंबर-1 कार रही। इधर, डिजायर की की 3,022 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। हालांकि, जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 3,217 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिसट पर इसकी 195 यूनिट कम एक्सपोर्ट हुईं और इसे 6.06% की डिग्रोथ मिली। इसी तरह, बलेनो की पिछले महीने 2,912 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 4,574 यूनिट का था। यानी इसकी 1,662 यूनिट कम एक्सपोर्ट हुईं और इसे 36.34% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

रेनो काइगर को 16811% की ग्रोथ
पिछले महीने एक कार की सेल्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया। कहने को देश के अंदर इस कार की डिमांड सुस्त है, लेकिन देश के बाहर इसकी डिमांड हाई रही। जी हां, हम बात कर रहे हैं रेनो काइगर की। पिछले महीने इस 5 सीटर SUV की कंपनी ने 3,044 यूनिट एक्सपोर्ट कीं। देखने में ये आंकड़ा बहुत छोटा है, लेकिन जब इस आंकड़े की तुलना जनवरी 2022 से की जाती है तब ये किसी चमत्कार की तरह हो जाता है। दरअसल, जनवरी 2022 में काइगर सिर्फ 18 यूनिट ही बिकी थीं। यानी एक साल के अंदर इस SUV का ऐसा जादू चला कि इसकी 3,026 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 16811% की धमाकेदार ईयरली ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें