Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV300 sees a marginal price cut for some variants

महिंद्रा का गणेश चतुर्थी गिफ्ट: इस SUV की कीमतों में भारी-भरकम कटौती हुई, अब सिर्फ इतने रुपए ही होंगे खर्च

महिंद्रा ने हाल ही में XUV300 की कीमतों में बदलाव किए हैं। अब इस कॉम्पैक्ट SUV को खरीदने के लिए 31 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। इस SUV के पेट्रोल और डीजल के मिलाकर 17 वैरिएंट आते हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 21 Sep 2023 09:03 AM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा का गणेश चतुर्थी गिफ्ट: इस SUV की कीमतों में भारी-भरकम कटौती हुई, अब सिर्फ इतने रुपए ही होंगे खर्च

महिंद्रा ने हाल ही में XUV300 की कीमतों में बदलाव किए हैं। अब इस कॉम्पैक्ट SUV को खरीदने के लिए 31 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। इस SUV के पेट्रोल और डीजल के मिलाकर 17 वैरिएंट आते हैं। इसमें 11 पेट्रोल और 6 डीजल वैरिएंट हैं। पेट्रोल वैरिएंट में 15 हजार और डीजल में 31 हजार रुपए तक का इजाफा किया गया है। हालांकि, इस बीच 17 में से 9 वैरिएंट की कीमतों में कटौती भी हुई है। कंपनी ने इन वैरिएंट की कीमतों में 18 हजार रुपए तक की कटौती की है। वहीं, 4 वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चलिए सबसे पहले आपको सभी वैरिएंट की कीमतें दिखाते हैं।

महिंद्रा XUV300 की नई कीमतें
महिंद्रा XUV300 के बेस वैरिएंट W2 MT पेट्रोल की कीमत अभी भी 7.99 लाख रुपए ही है। इसकी कीमत में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। वहीं, W4 MT पेट्रोल को की नई कीमत 8.66 लाख हो गई है, जो पहले 8.41 लाख रुपए थी। W6 AMT पेट्रोल की नई कीमत 10.70 लाख रुपए हो गई है, जो पहले 10.85 लाख रुपए थी। इसी तरह, W6 Turbo पेट्रोल को खरीदना अब 21 हजार रुपए सस्ता हो गया है। इसकी नई कीमत 10.50 लाख रुपए है। W4 MT डीजल की नई कीमत 10.21 लाख रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 9.90 लाख रुपए थी। यानी इसे खरीदने अब 31 हजार रुपए महंगा हो गया है।

XUV300 फेसलिफ्ट की चल रही टेस्टिंग
XUV300 फेसलिफ्ट के नए स्पाई शॉट्स के मुताबिक,  इसमें नई हेडलाइट, सामने सी आकार के LED DRLs, कनेक्टेड LED स्ट्रिप के साथ नई टेल लाइट, नए एलॉय, बड़ी टचस्क्रीन और बहुत कुछ शामिल है। इसके वीडियो को Auto Journal India के लिए वैभव निंभोरे ने शेयर किया है। टेस्टिंग के दौरान ये SUV पूरी तरह से व्हाइट रैप में नजर आई। वीडियो में कार की बैक, साइड प्रोफाइल, फ्रंट के साथ इंटीरियर की भी झलक देखने को मिली। कार के बड़े इन्फोटेनमेंट सिस्टम पर भी कवर चढ़ा हुआ नजर आया।

पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी
महिंद्रा XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन को बेहतर से बेहतरीन बनाने पर काम कर रही है। XUV300 में अभी सिंगल-पेन सनरूफ मिलती है। दूसरे कॉम्पटीरर भी अपनी गाड़ियों में सिंगल-पेन सनरूफ ही दे रहे हैं। ऐसे में XUV300 फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। फिलहाल टाटा नेक्सन और किआ सोनेट में पैनोरमिक सनरूफ मिलने की संभावना नहीं है।

प्राइस टैग XUV300 सेल को बढ़ाएगा
महिंद्रा XUV300 में पैनोरमिक सनरूफ मिलती है तब इसका असर कीमत पर भी होगा। ऐसे में यदि इसकी कीमत बहुत ज्यादा हो जाती है, तब कॉम्पटीटर को आगे निकलने का मौका मिल जाएगा। इसकी वजह ये है कि ज्यादातर OEMs के पास अपनी बड़ी कैपेसिटी वाली SUV के साथ पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन मौजूद है। XUV300 फेसलिफ्ट की सेल को बढ़ाने और ग्राहकों तक इसकी पहुंच को आसान बनाने के लिए कंपनी को बहुत ही अग्रेसिव प्राइस टैग के साथ उतानना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें