Mahindra Scorpio records 9 lakh production milestone देखते ही देखते 9 लाख घरों तक पहुंच गई ये SUV; इसके सामने बोलेरो, XUV300, XUV700, थार भी नहीं टिकतीं, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Scorpio records 9 lakh production milestone

देखते ही देखते 9 लाख घरों तक पहुंच गई ये SUV; इसके सामने बोलेरो, XUV300, XUV700, थार भी नहीं टिकतीं

महिंद्रा की एक SUV ऐसी है जिसे शहर और गांव दोनों जगहों पर जमकर पसंद किया जाता है। ये देशभर ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अब इस SUV ने 9 लाख प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 June 2023 11:25 AM
share Share
Follow Us on
देखते ही देखते 9 लाख घरों तक पहुंच गई ये SUV; इसके सामने बोलेरो, XUV300, XUV700, थार भी नहीं टिकतीं

महिंद्रा की एक SUV ऐसी है जिसे शहर और गांव दोनों जगहों पर जमकर पसंद किया जाता है। ये देशभर ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अब इस SUV ने 9 लाख प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं महिंद्रा की मोस्ट पॉपुलर और फेवरेट SUV स्कॉर्पियो की। कंपनी ने स्कॉर्पियो को 2002 में पहली बार लॉन्च किया था। जिसके बाद इसने SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई। इतना ही नहीं, ये कंपनी की ही बोलेरो पर भी भारी पड़ गई। ये दो मॉडल स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन में आती है। स्कॉर्पियो महिंद्रा की सबसे पुरानी SUVs में से एक है। मई में इसकी 9318 यूनिट बिकी थीं। इसके पास कंपनी कुल सेल्स का 28% से ज्यादा मार्केट शेयर रहा। ये बोलेरो, XUV300, XUV700, थार, मराजो सभी पर भारी है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का वेटिंग पीरियड अब कम हो गया है। जून 2023 में इसका वेटिंग घटकर 2 महीने तक आ गया है। हालांकि, कुछ वैरिएंट पर वेटिंग पीरियड 13 महीने तक ही चल रहा है। इसके पेट्रोल और डीजल मॉडल के अलग-अलग ट्रिम पर वेटिंग अलग-अलग चल रही है। ऐसे में आप इसे इस महीने बुक करते हैं तब आपको इसकी डिलीवरी कब मिलेगी? इस बात को इसके सभी वैरिएंट के हिसाब से जानते हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के फीचर्स

कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है। जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रिडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।

SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं। स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, बटन दिया है।

इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का इंजन
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसे ग्लोबल NCAP के नए नॉर्म्स वाले क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।