स्कॉर्पियो, XUV700, XUV300 पर भारी पड़ी महिंद्रा की ये 7-सीटर कार, गांव हो या शहर हर जगह इसकी डिमांड; बनी नंबर-1
जून 2023 में स्कॉर्पियो-N, XUV700, XUV300 से ज्यादा महिंद्रा की 7-सीटर एमपीवी बोलेरो का जादू चल गया। लोगों ने बोलेरो को खरीद-खरीदकर टॉप पर पहुंचा दिया। महिंद्री की बिक्री लिस्ट में बोलेरो नंबर-1 रही।

भारत में किसी भी अन्य वाहन निर्माता की तुलना में महिंद्रा के बेड़े में सबसे अधिक एसयूवी हैं। ये ऐसी एसयूवी हैं, जिनकी बेहतरीन डिमांड देखी जा रही है, जिससे वाहन निर्माता को हर महीने बिक्री में टॉप लेवल पर बने रहने में मदद मिल रही है। महिंद्रा बोलेरो, स्कॉर्पियो/एन और एक्सयूवी300 जैसे मॉडलों के कारण कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आइए जानते हैं कि पिछले महीने जून 2023 में किसकी कितनी बिक्री हुई। जून 2023 में महिंद्रा की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 23 प्रतिशत का सुधार हुआ, लेकिन MoM आधार पर बिक्री 1 प्रतिशत की गिर गई। जून 2023 में कुल बिक्री 32,585 यूनिट रही, जो जून 2022 में बेची गई 26,575 यूनिट्स से ज्यादा है। यह मई 2023 में बेची गई 32,883 यूनिट्स की तुलना में मामूली MoM वृद्धि थी।
यह भी पढ़ें- स्टॉक खाली करने के लिए किआ ने इस कार पर पहली बार दिया इतना बड़ा ऑफर, फ्री में मिल रहा इंश्योरेंस और एक्सेसरीज!
महिंद्रा सेल्स ब्रेकअप जून 2023
बोलेरो (Classic+Neo) पिछले महीने 8,686 यूनिट्स की बिक्री के साथ बिक्री चार्ट में टॉप पर रही। जून 2022 में बेची गई 7,884 यूनिट्स की तुलना में इसने सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं, मई 2023 में बेची गई 8,170 यूनिट्स की तुलना में इसने 6 प्रतिशत की MoM वृद्धि हासिल की है।
नंबर-2 पर महिंद्रा स्कॉर्पियो/एन
जून 2022 में बेची गई 4,131 यूनिट्स के साथ 109 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ से कंपनी ने जून 2023 में स्कॉर्पियो/एन (Classic+N) की 8,648 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, मई 2023 में बेची गई 9,318 यूनिट्स की तुलना में इसकी MoM बिक्री 7 प्रतिशत कम हो गई। जून 2023 में भारत में बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी में से 8.50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर इसी एसयूवी का कब्जा है।
सालाना आधार पर बढ़ी XUV300 की बिक्री
XUV300 की बिक्री सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन जून 2023 में MoM के आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ इसकी 5,094 यूनिट सेल हुई। जून 2022 और मई 2023 में क्रमशः इसकी 4,754 यूनिट्स और 5,125 यूनिट्स की बिक्री हुई। भारत में महिंद्रा XUV300 की बिक्री 200,000 यूनिट्स के आंकड़े तक पहुंच गई, जबकि कंपनी वर्तमान में 2024 में लॉन्च से पहले XUV300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है।
महिंद्रा XUV700, थार, XUV400, मराजो की बिक्री
लिस्ट में XUV700 की बिक्री जून 2023 में 10 प्रतिशत गिरकर 5,391 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो जून 2022 में बेची गई 6,022 यूनिट्स से कम है। हालांकि, मई 2023 में बेची गई 5,245 यूनिट्स की तुलना में 3 प्रतिशत MoM का सुधार हुआ। मई 2023 में XUV700 ने 1 लाख यूनिट की बिक्री का नया माइलस्टोन हासिल किया था। बता दें कि अगस्त 2021 में XUV700 को पेश किया गया था, जिसके बाद 20 महीनों में इस एसयूवी ने एक ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल किया है।
महिंद्रा थार की बिक्री में सुधार
दूसरी ओर थार की बिक्री में साल-दर-साल सुधार हुआ, लेकिन मासिक आधार पर गिरावट आई। जून 2023 में बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 3,899 यूनिट्स हो गई, जो जून 2022 में बेची गई 3,640 यूनिट्स से अधिक है। मई 2023 में बेची गई 4,296 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री 9 प्रतिशत कम हो गई।
महिंद्रा XUV400 की बिक्री
वहीं, अगर हम महिंद्रा XUV400 की बात करें, तो इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी ने जून 2023 में 788 यूनिट बिक्री हासिल की, जो मई 2023 में बेची गई 696 यूनिट्स से 13 प्रतिशत अधिक है। एक्सयूवी400 ने जनवरी 2023 में बाजार में प्रवेश किया था और वर्तमान में इस पर लगभग 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
महिंद्रा मराज़ो की बिक्री
जून 2022 में बेची गई 124 यूनिट्स की तुलना में जून 2023 में मराज़ो की बिक्री 36 प्रतिशत कम होकर 79 यूनिट्स हो गई। मई 2023 में बेची गई 33 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री में 139 प्रतिशत का सुधार हुआ। फिलहाल, कंपनी 2023 में कोई नई लॉन्चिंग की योजना नहीं बना रही है। हालांकि, महिंद्रा वर्तमान में थार 5-डोर की टेस्टिंग कर रही है, जिसे 2024 में किसी भी समय लॉन्च किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।