देश में इस देसी 7-सीटर कार की भारी डिमांड, इसे हर माह 9,000 से ज्यादा लोग खरीद रहे; कंपनी के 2.85 लाख ऑर्डर पेंडिंग
देश में महिंद्रा की देसी 7-सीटर कार महिंद्रा बोलेरो की भारी डिमांड है। इसे हर माह 9,000 से ज्यादा लोग खरीद रहे हैं। महिंद्रा कंपनी के अभी 2.85 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं, जिसकी डिलीवरी अभी तक नहीं हुई है।

भारतीय बाजार में इस समय महिंद्रा की कई कारें काफी ज्यादा डिमांड में हैं। महिंद्रा ने हाल ही में नवंबर 2023 तक अपनी ओपेन बुकिंग का खुलासा किया है। कार निर्माता को अभी भी देश भर में 2.85 लाख से ज्यादा कारों की डिलीवरी करनी है। 1.19 लाख ओपेन बुकिंग के साथ स्कॉर्पियो रेंज चार्ट में सबसे टॉप पर है। आइए इस साल नवंबर 2023 तक महिंद्रा कारों की बुकिंग डिमांड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- हुंडई क्रेटा EV टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद, डिटेल हो गई लीक; एक बार चार्ज होकर 500Km दौड़ेगी
बोलेरो को हर महीने 9,000 बुकिंग
इस साल नवंबर 2023 तक महिंद्रा बोलेरो रेंज में बोलेरो और बोलेरो नियो शामिल हैं, जिसे 11,000 ओपेन बुकिंग मिली है। दोनों कारों को हर महीने औसतन 9,000 बुकिंग मिलती रहती है।
प्रति माह औसतन 51,000 बुकिंग
इस साल नवंबर 2023 तक महिंद्रा को प्रति माह औसतन 51,000 बुकिंग प्राप्त हुईं। ब्रांड ने स्वीकार किया है कि स्टील की कमी के कारण महीने के अंत में उत्पादन में बढ़ोतरी में गिरावट आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।