Hyundai Verna CSD Prices Down By Up To Rs 17k know its latest december 2023 Price List हुंडई ने घटाई अपनी इस नई कार की कीमत, छूट के अलावा ₹1 टैक्स भी नहीं लगेगा; भारतीय जवानों के लिए ये खास ऑफर, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Verna CSD Prices Down By Up To Rs 17k know its latest december 2023 Price List

हुंडई ने घटाई अपनी इस नई कार की कीमत, छूट के अलावा ₹1 टैक्स भी नहीं लगेगा; भारतीय जवानों के लिए ये खास ऑफर

हुंडई इंडिया ने भारतीय जवानों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब देश के जवानों के लिए हुंडई ने अपनी नई वरना की CSD कीमतों में 18,478 रुपये तक की कटौती की है। इस छूट के अलावा इस पर ₹1 GST भी नहीं लगेगी।

Admin लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 14 Dec 2023 12:51 AM
share Share
Follow Us on
हुंडई ने घटाई अपनी इस नई कार की कीमत, छूट के अलावा ₹1 टैक्स भी नहीं लगेगा; भारतीय जवानों के लिए ये खास ऑफर

हुंडई इंडिया की नई वरना को CSD (Canteen Stores Department) से भी खरीदा जा सकता है। वहीं, अब कंपनी ने देश के वीर जवानों के लिए वरना की कीमतों में 18,478 रुपये तक की कटौती की है। इस प्राइस अपडेट के बाद वरना (Verna) की CSD कीमतें अब 9.65 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप वैरिएंट के लिए 15.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। नई वरना की CSD कीमतें पहले की तुलना में दिसंबर 2023 में 1.88% से 1.16% कम हो गई हैं। हालांकि, आम नागरिकों के लिए वरना की एक्स-शोरूम कीमतें नहीं बदली हैं। इसके लिए भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और डिफेंस सेक्टर या कुछ अन्य कैटेगिरी के लोग ही पात्र हैं। आइए नीचे दिए चार्ट पर एक नजर डालते हैं।

हुंडई वरना 1.5L नॉर्मल पेट्रोल

दिसंबर 2023 में पुरानी और नई CSD कीमत की तुलना

वैरिएंट

पुरानी CSD कीमत

अंतर

नई CSD प्राइस

% में अंतर

EX Manual

Rs. 9,83,775

- Rs. 18,477

Rs. 9,65,298

- 1.88%

S Manual

Rs. 10,71,720

- Rs. 16,716

Rs. 10,55,004

- 1.56%

SX Manual

Rs. 11,68,232

- Rs. 18,478

Rs. 11,49,754

- 1.58%

SX (O) Manual

Rs. 13,29,377

- Rs. 18,478

Rs. 13,10,899

- 1.39%

SX Automatic

Rs. 12,90,434

- Rs. 18,478

Rs. 12,71,956

- 1.43%

SX (O) Automatic

Rs. 14,59,606

- Rs. 18,477

Rs. 14,41,129

- 1.27%

दिसंबर 2023 में पुरानी और नई CSD कीमत की तुलना

हुंडई वरना 1.5L टर्बो पेट्रोल की CSD कीमतें अब 18,478 रुपये तक कम हो गई हैं। प्रतिशत के मामले में वरना SX टर्बो पेट्रोल-मैनुअल में 1.38% की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- अपनी कंपनी के लिए तो सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये कार, मात्र 30 दिन में 11,684 लोगों ने ले ली; ₹10.89 लाख कीमत फिर भी बढ़ रही डिमांड

हुंडई वरना 1.5L टर्बो पेट्रोल

दिसंबर 2023 में पुरानी और नई CSD कीमतें

वैरिएंट

पुरानी CSD कीमत

अंतर

नई CSD प्राइस

% अंतर

SX Manual

Rs. 13,37,149

- Rs. 18,478

Rs. 13,18,671

- 1.38%

SX (O) Manual

Rs. 14,49,467

- Rs. 18,478

Rs. 14,30,989

- 1.27%

SX (O) Dual Tone Manual

Rs. 14,62,446

- Rs. 18,478

Rs. 14,43,968

- 1.26%

SX Automatic

Rs. 14,50,600

- Rs. 18,478

Rs. 14,32,122

- 1.27%

SX (O) Automatic

Rs. 15,66,138

- Rs. 18,478

Rs. 15,47,660

- 1.18%

SX (O) Dual Tone Auto

Rs. 15,89,583

- Rs. 18,477

Rs. 15,71,106

- 1.16%

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।