Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Car Sales Analysis January 2024

क्रेटा-वेन्यू से पिटने वाली ये कार, हुंडई के सभी मॉडल पर पड़ी भारी; वरना, i20, ऑरा की कर दी हवा टाइट

हुंडई ने जनवरी 2024 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 11 मॉडल की सेल कर रही है। उसके लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में SUVs सेगमेंट का दबदबा रहा है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 Feb 2024 11:11 AM
share Share

हुंडई इंडिया ने जनवरी 2024 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 11 मॉडल की सेल कर रही है। उसके लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में SUVs सेगमेंट का दबदबा रहा है। कंपनी के लिए जहां क्रेटा नंबर-1 मॉडल रहा। तो दूसरी तरफ वेन्यू दूसरी नंबर की कार रही। जबकि एक्सटर तीसरी पोजीशन पर रही। इन SUVs की डिमांड के सामने कंपनी के पॉपुलर मॉडल जैसे i20, i10, ऑका, वरना, अल्काजार के साथ इलेक्ट्रिक कार भी डिमांड में पीछे रहीं।

जनवरी में क्रेटा की 13,212 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 15,037 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,825 यूनिट कम बिकीं और इसे 12.14% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वेन्यू की 11,831 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 10,738 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,093 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 10.18% की ईयरली ग्रोथ मिली। एक्सटर की 8,229 यूनिट बिकीं।

i20 की 7,083 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 8,185 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,102 यूनिट कम बिकीं और इसे 13.46% की ईयरली डिग्रोथ मिली। i10 निओस की 6,865 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 8,760 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,895 यूनिट कम बिकीं और इसे 21.63% की ईयरली डिग्रोथ मिली। एक्सेंट और ऑरा की 5,516 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 4,634 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 882 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 19.03% की ईयरली ग्रोथ मिली।

वरना की 2,172 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 995 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,177 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 118.29% की ईयरली ग्रोथ मिली। अल्काजार की 1,827 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 1,537 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 290 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 18.87% की ईयरली ग्रोथ मिली।

टक्सन की 183 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 180 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 3 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 1.67% की ईयरली ग्रोथ मिली। कोना EV की 102 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में इसकी 40 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 62 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 155% की ईयरली ग्रोथ मिली। आयोनिक 5 की 95 यूनिट बिकीं।

ग्राफिक: नरेंद्र जिझोतिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें