Citroen sales report dec 2023 Citroen sold only 650 units in December 2023 check details here इस कंपनी की हालत हुई पतली, 4 कारें मिलकर भी 700 यूनिट नहीं बेच पाई; इसकी ₹6.16 लाख वाली SUV को भी नहीं पूछ रहे लोग, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Citroen sales report dec 2023 Citroen sold only 650 units in December 2023 check details here

इस कंपनी की हालत हुई पतली, 4 कारें मिलकर भी 700 यूनिट नहीं बेच पाई; इसकी ₹6.16 लाख वाली SUV को भी नहीं पूछ रहे लोग

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की सभी कारें मिलकर भी दिसंबर 2023 में 700 यूनिट्स की बिक्री नहीं हासिल कर पाई। हालांकि, यह आंकड़ा नवंबर 2023 में बेची गई 537 यूनिट के पार रहा।

Admin लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 11 Jan 2024 05:22 PM
share Share
Follow Us on
इस कंपनी की हालत हुई पतली, 4 कारें मिलकर भी 700 यूनिट नहीं बेच पाई; इसकी ₹6.16 लाख वाली SUV को भी नहीं पूछ रहे लोग

भारतीय ग्राहकों को फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की कारें ज्यादा रास नहीं आ रही हैं। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) की सभी कारें मिलकर भी दिसंबर 2023 में 700 यूनिट का आंकड़ा नहीं पार कर पाईं। हालांकि, यह आंकड़ा नवंबर 2023 में बेची गई 537 यूनिट के पार रहा। ग्राहकों ने सिट्रोएन कारों को शुरू से ही बहुत ज्यादा प्यार नहीं दिया है। आइए सबसे पहले नीचे दिए ग्राफ के माध्यम से कंपनी की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मॉडल नेम जुलाई 2023 अगस्त 2023 सितंबर 2023 अक्टूबर 2023 नवंबर 2023 दिसंबर 2023
C5 एयरक्रॉस 8 4 3 5 5 2
C3 331 250 179 222 265 309
eC3 49 271 166 179 18 0
C3 एयरक्रॉस - 51 400 224 249 339
मासिक बिक्री 388 576 748 630 537 650

पिछले 6 महीने की बिक्री

पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें, तो बड़ी मुश्किल से कंपनी ने सितंबर 2023 में 700 यूनिट का आंकड़ा पार किया था। आखिरी बार जून 2023 में कंपनी की बिक्री 1,000 यूनिट के पार गई थी, उसके बाद से सिट्रोएन यह आंकड़ा पार करने में बुरी तरह असफल रही है।

कंपनी की हालत बेहद पतली

भारतीय बाजार में बिक्री में लगातार गिरावट के चलते फ्रांस की कार निर्माता कंपनी की हालत बेहद पतली नजर आ रही है। साल 2023 में कंपनी की बिक्री में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। कंपनी की बिक्री में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, नवंबर 2023 में 537 यूनिट की तुलना में पिछले महीने दिसंबर 2023 में कंपनी की बिक्री में मामूली उछाल आया है। फिर भी दिसंबर 2023 में कंपनी की कुल बिक्री 650 यूनिट पर ही ठप हो गई।

सिट्रोएन की सस्ती कारें भी नहीं बिक रहीं

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है तो वो यह है कि कंपनी की 6,16,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की C3 जैसी सस्ती कार भी बहुत ज्यादा बिक्री हासिल करने में सफल नहीं रही है। जी हां, क्योंकि इस सेगमेंट में टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी सब-कॉम्पैक्ट SUVs का बोलबाला है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।