एक-एक ग्राहक को तरस रही ये कार, पिछले महीने इसका खाता तक नहीं खुला; दिसंबर में हुई टांय-टांय फिस
फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की इलेक्ट्रिक कार eC3 एक-एक ग्राहक को तरस रही है। पिछले महीने इस कार का खाता तक नहीं खुला। दिसंबर 2023 में इस इलेक्ट्रिक कार का टांय-टांय फिस्स हो गया।

भारतीय बाजार में कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले साल कई कंपनियों ने बिक्री में शानदार बढ़त हासिल की है। हालांकि, कुछ ऐसी कार निर्माता कंपनियां भी रहीं, जिनकी बिक्री में कुछ खास वृद्धि देखने को नहीं मिली। इनमें से फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन भी शामिल रही, जिसकी बिक्री में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिली। जी हां, क्योंकि सिट्रोएन की इलेक्ट्रिक कार eC3 का तो दिसंबर 2023 में खाता तक नहीं खुला। यह कार पिछले महीने दिसंबर 2023 में ग्राहकों के लिए तरस गई। आइए इस इलेक्ट्रिक कार की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें- फोटो देखते ही सब रह गए भौचक्का! होंडा ने पेश की ऐसी दो गजब कार, आपने फिल्मों में भी नहीं देखा होगा ऐसा मॉडल
भारतीय बाजार में फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पिछले महीने दिसंबर 2023 में सिट्रोएन (Citroen) कंपनी ने बड़ी मशक्कत के बाद कुल बिक्री में 600 यूनिट से ज्यादा की बढ़त हासिल की। पिछले साल 2023 के आखिरी महीने में कंपनी के कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 650 यूनिट पर पहुंच गया था। लेकिन, सिट्रोएन eC3 (Citroen eC3) का दिसंबर 2023 में खाता तक नहीं खुला। आइए इस कार के पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
जुलाई 2023 | 49 |
अगस्त 2023 | 271 |
सितंबर 2023 | 166 |
अक्टूबर 2023 | 179 |
नवंबर 2023 | 18 |
दिसंबर 2023 | 0 |
आपने ऊपर देखा कि सिट्रोएन eC3 (Citroen eC3) का दिसंबर 2023 में खाता तक नहीं खुला। पिछले महीने कंपनी eC3 की बिक्री 0 यूनिट रही। बयह कार पिछले कई महीने से ग्राहकों के लिए तरस रही है। इस कार की बिक्री में पिछले महीने 100 प्रतिशत MoM गिरावट दर्ज की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।