Anand Mahindra named his Scorpio-N Bheem आनंद महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन को दिया ये नाम, बिच्छू भी आया था पसंद; लोगों से मांगा था सजेशन, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Anand Mahindra named his Scorpio-N Bheem

आनंद महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन को दिया ये नाम, बिच्छू भी आया था पसंद; लोगों से मांगा था सजेशन

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी नई कार के नाम का अनाउंस किया है। दरअसल, उनको हाल ही में नई स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी मिली है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 Oct 2022 03:47 PM
share Share
Follow Us on
आनंद महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन को दिया ये नाम, बिच्छू भी आया था पसंद; लोगों से मांगा था सजेशन

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी नई कार के नाम का अनाउंस किया है। दरअसल, उनको हाल ही में नई स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी मिली है। डिलिवरी की फोटो उन्होंने ट्विटर पर शेयर करके लोगों से उसके नाम का सजेशन मांगा था। इसके बाद नाम बताने के लिए लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद उन्हें अपनी इस स्कॉर्पियो एन के लिए नया नाम मिल गया। बता दें कि वे जब भी कोई कार खरीदते हैं तो जनता से उसके नाम का सजेशन लेते हैं।

भीम नाम पसंद आया
आनंद महिंद्रा को लोगों ने उनकी स्कॉर्पियो एन के लिए कई अलग-अलग नाम सजेस्ट किए। इसमें से उन्हें भीम (Bhim) नाम पसंद आया। उन्हें भीम के साथ बिच्छू नाम भी पसंद आया था। उन्होंने भीम और बिच्छू के लिए एक पोल किया था, जिसमें लोगों ने सबसे ज्यादा वोट भीम को दिए। करीब 77% लोगों ने भीम नाम पर वोट किया। अब एक और ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, "यह एक तरफा था। नाम भीम होगा। मेरे लाल भीम। सुझाव के लिए धन्यवाद।"

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पर 2 साल की वेटिंग
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के Z8 और Z6 वैरिएंट पर 2 साल का वेटिंग पीरियड है। SUV के टॉप ट्रिम Z8L पर 20 महीने का वेटिंग पीरियड है। नई स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी 26 सितंबर, 2022 से शुरू हुई है। कंपनी ये साफ कर चुकी है कि टॉप-एंड Z8 वैरिएंट की डिलिवरी पहले की जाएगी। बता दें कि महज 30 सेकेंड में इसे 25,000 बुकिंग मिल गई थीं। वहीं, 1.30 घंटे में आंकड़ा 1 लाख यूनिट को पार गया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख से 23.90 लाख रुपए के बीच है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के फीचर्स

>> कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है। जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है।

>> इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रिडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।

>> SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं।

>> इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

>> स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, क्रूज मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का इंजन
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।