Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़3 Upcoming Nissan Cars In India 2 SUVs and 1 MPV

भारत में 3 नई कार ला रही ये कंपनी, इसमें 2 SUV और 1 MPV शामिल; अभी एक मॉडल से चल रहा कारोबार

निसान इंडिया ने पिछले साल यानी 2022 में अपनी 2 नई SUV और 1 MPV को पेश किया था। कंपनी ने जिन SUVs को पेश किया था उसमें X-Trail, Qashqai और Juke मॉडल शामिल हैं। चलिए इन सभी पर नजर डालते हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 23 Nov 2023 10:55 AM
share Share

निसान इंडिया ने पिछले साल यानी 2022 में अपनी 2 नई SUV और 1 MPV को पेश किया था। इन SUVs की दम पर कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। कंपनी ने जिन SUVs को पेश किया था उसमें X-Trail, Qashqai और Juke मॉडल शामिल हैं। फिलहाल, भारतीय बाजार में निसान के पास सिर्फ एक मात्र मॉडल मैग्नाइट है। इस कंपनी अलग-अलग वैरिएंट के साथ बेच रही है। ये कंपनी की बेहद सस्ती SUV भी है। इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए है। अब कंपनी जल्दी ही अपनी सभी मॉडल के भारत में लॉन्च करेगी।

1. निसान X-Trail SUV
निसान एक्स-ट्रेल फुलसाइज SUV है। इसे रेनो-निसान-मित्सुबिशी के जॉइंट CMF-C क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस होगा। यह SUV 4 व्हील ड्राइव (4WD) ऑप्शन में भी आएगी। मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में आ रही इस SUV के लुक और फीचर्स भी पावरफुल हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मरिडियन, महिंद्रा अल्टुरास G4, एमजी ग्लॉस्टर और स्कोडा कोडियक जैसी SUV से मुकाबला होगा।

2. निसान Qashqai SUV
निसान की मिडसाइज SUV है, जिसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। ये 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगा। इस SUV में Xtronic CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेगा। SUV में 4WD ऑप्शन भी होगा। इसमें 140kW का इलेक्ट्रिक मोटर और इसकी बैटरी सेल्फ चार्जिंग फंक्शन से लैस होगी। बाद बाकी इस SUVमें क्रोम ग्रिल सराउंड, बूमेरंग शेप वाले LED मैट्रिक्स हेडलैंप, 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.8 इंच का हेडअप डिस्प्ले और वॉयस कमांड समेत कई फीचर्स होंगे।

3. निसान Juke SUV
कंपनी अगले साल अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV ज्यूक लॉन्च करने की तैयारी में है। इस SUV में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर इंजन लगा होगा। ये 115bhp की पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश यह SUV महज 10.4 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इस SUV में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, लाइव ट्रैफिक नैविगेशन, बोस ऑडियो सिस्टम समेत कई फीचर्स मिलेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें