Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़2024 Renault Kwid Old Vs New Prices Feature Additions

रेनो का बड़ा सरप्राइज: नई क्विड पुराने मॉडल से 21000 रुपए सस्ती मिलेगा, फीचर्स देखकर लेने का प्लान बना लेंगे

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी 2024 क्विड लॉन्च कर दी है। खास बात ये है कंपनी ने नए मॉडल की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपए से काफी कम रखी है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Jan 2024 08:16 AM
share Share

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी 2024 क्विड लॉन्च कर दी है। खास बात ये है कंपनी ने नए मॉडल की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपए से काफी कम रखी है। इसके RXE MT वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है। इतना ही नहीं, कंपनी ने पुरानी क्विड की तुलना में नई क्विड के कुछ वैरिएंट की कीमत 21,000 रुपए तक सस्ते कर दिए हैं। ऐसे में जब दूसरी कंपनियां अपनी कारों को महंगा कर रही हैं रेनो को इस प्राइस टैग का बेनिफिट मिल सकता है। कंपनी ने क्विड का एक वैरिएंट बंद कर दिया है। तो एक नया वैरिएंट शामिल किया है। जबकि, तीन वैरिएंट की कीमतों में कोई चेंजेस नहीं किया है। चलिए आपको इन सभी की लिस्ट दिखाते हैं।

बात करें 2024 क्विड की तो इसके RXE MT की कीमत 4.70 लाख रुपए है। इसके RXL (O) MT की कीमत 5.00 लाख रुपए है। ये पुराने वैरिएंट से 21,000 रुपए सस्ता है। इसके RXT MT वैरिएंट की कीमत 5.50 लाख रुपए है। ये पुराने वैरिएंट से 17,000 रुपए सस्ता है। Climber वैरिएंट की कीमत 5.87 लाख रुपए है। कंपनी ने RXL (O) AMT नाम का नया वैरिएंट जोड़ा है। इसकी कीमत 5.44 लाख रुपए है। क्विड के RXT AMT वैरिएंट की कीमत 5.95 लाख रुपए है। ये पुराने वैरिएंट में 17,000 रुपए सस्ता है। वहीं, Climber AMT की कीमत 6.33 लाख रुपए है।

2024 रेनो क्विड के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

क्विड में 999cc का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 91 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की लंबाई 3731mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184mm है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस कार को 5 डुअल-टोन कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं।

2024 क्विड के डुअल-टोन कलर ऑप्शन
>
ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट बॉडी
> ब्लैक रूफ के साथ यलो बॉडी
> ब्लैक रूफ के साथ रेड बॉडी
> ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर बॉडी
> ब्लैक रूफ के साथ ब्लू बॉडी

क्विड के RXL (O) वैरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन मीडिया NAV सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑटो इंडस्ट्री में टचस्क्रीन मीडिया NAV के साथ सबसे किफायती हैचबैक बनाता है। बाजार में ऑटोमैटिक कारों की बंपर बिक्री को देखते हुए रेनो इंडिया ने 2024 क्विड रेंज का RXL (O) ईजी-आर AMT वैरिएंट पेश किया है। इस तरह के भारतीय बाजार सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार बन रही है।

नई क्विड में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाते हुए अब सभी वैरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है। स्‍टैंडर्ड तौर पर 14 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ क्विड अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सुरक्षा के साथ आती है। इसके अलावा पूरी रेंज को हर एक वैरिएंट पर कीमत और कॉन्टेंट के आधार पर ज्यादा वैल्यू देने पर फोकस किया गया है। उम्मीद है कि इन सभी फीचर्स के चलते क्विड की सेल्स को बूस्ट मिलेगा।

क्विड में स्टैंडर सेफ्टी फीचर्स की डिटेल
>
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
> ट्रैक्शन कंट्रोल (TC)
> हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA)
> टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
> सभी पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमायंडर
> ABS के साथ EBD

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें